Sunday, September 20, 2026
Home Crime India संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गर्भवती महिला का शव, गले और चेहरे पर...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गर्भवती महिला का शव, गले और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान

पति पर हत्या का आरोप 

मुजफ्फरपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला का शव उसके ससुराल के कमरे में पाया गया। मृतका के गले और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 26 वर्षीय डौली कुमारी के रूप में की गई है। उसकी शादी आम गोला नाका रोड के रहने वाले दिनेश चंद्र सिंह से 2019 में हुई थी।

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित आम गोला नाका रोड पर कपड़े का कारोबार करने वाली डौली कुमारी का शव उसके कमरे में पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद मृतका के मायका वालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस से आरोपी पति को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान पुलिस के साथ नोक-झोंक भी हुई।

बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के लिए डिटेन कर लिया है। मौके पर पहुंची FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मृतका के मायका वालों ने आरोप लगाया है कि डौली की शादी धूमधाम से आठ लाख रुपये दहेज देकर की गई थी और शुरुआती कुछ साल सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन छह महीने पहले डौली के पति ने घर में काम करने के लिए एक महिला को कामवाली के तौर पर रख लिया था।

इसके बाद डौली के पति की उस कामवाली से नजदीकियां बढ़ गईं, और वह उससे शादी करना चाहता था। जब डौली को इस बात का पता चला, तो उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद उसका पति उसे पीटता था। मायका वालों के अनुसार, कामवाली के प्रेम प्रसंग के चलते पति ने अपनी गर्भवती पत्नी डौली के पेट में पल रहे चार महीने के बच्चे की भी हत्या कर दी। उन्होंने आरोपी पति को फांसी की सजा देने की मांग की है और न्याय की उम्मीद जताई है।

इस मामले पर डीएसपी टाउन वन सीमा देवी ने बताया कि महिला की मौत के मामले में प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है। मायका वालों ने हत्या का आरोप लगाया है और शव पर गले और चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं, जिससे सुसाइड की संभावना कम नजर आ रही है। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए डिटेन कर लिया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...