Tuesday, June 9, 2026
Home Crime UP भूमि के विवाद को लेके अपने ही परिवार पर किया हमला, चाचा...

भूमि के विवाद को लेके अपने ही परिवार पर किया हमला, चाचा और दादी की हत्या   

इटावा। भरथना के ढुलबजा गांव में शनिवार सुबह खेत पर काम कर रहीं मां-बेटों पर परिवार के ही युवक ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ हमला कर दिया। युवक ने चाचा की सौ मीटर दौड़ाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। चाचा की हत्या के बाद लौटकर आया और हवाई फायर कर दादी को बेरहमी से फावड़े से काट डाला। इस दौरान दूसरे चाचा ने खेत से भागकर जान बचाई। कोतवाली क्षेत्र के ढुलबजा गांव निवासी बुजुर्ग रामपूती (70) ने दो शादियां की थीं।

पहले पति कोमल सिंह से एक बेटा अरविंद निवासी गांव उदयपुर थाना ऊसराहार और दूसरे पति कांताप्रसाद से दो बेटे अमित और शिवकुमार हुए थे। इनमें से अरविंद की लगभग 20 साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके तीन बेटे सतवीर, प्रांशु और आशू गांव उदयपुर में ही मां सीमा के साथ रहते थे। उनका सौतेले चाचा अमित और शिवकुमार से गांव ढुलबजा में दूसरे पति कांताप्रसाद की पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे रामपूती अपने बेटों अमित और शिवकुमार के साथ खेत पर काम कर रही थीं। इस बीच सतवीर अपने छह असलहाधारी साथियों के साथ एक कार से आया। उसकी कुछ दिन पहले खेत की बेची मिट्टी को लेकर बहस होने लगी।

इस बीच गुस्साए सतवीर ने हवाई फायर कर दिया तो यह देखकर अमित और शिवकुमार जान बचाकर भागने लगे। सतवीर ने करीब सौ मीटर दौड़ाकर अमित की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, शिवकुमार को गांव की ओर ढूंढने जा रहे सतवीर ने रामपूती को फावड़े से गला काटकर मार डाला। गांव में जाकर काफी देर तक छोटे चाचा की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इस फायरिंग करते हुए आरोपी फरार हो गए। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात सत्यपाल सिंह, एसडीएम कुमार सत्यमजीत, सीओ विवेक जावला, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह कई थानों का फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। देर शाम पहुंचे आईजी जोन प्रशांत कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों ने बातचीत की। पुलिस ने मृतक अमित की पत्नी रिंकी देवी की तहरीर पर तीनों भाइयों और उनकी मां सीमा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 ढुलबजा गांव में विवाद की वजह पैतृक साढ़े 13 बीघा जमीन बनी। कागजों में हिस्सा बांट होने के बावजूद सौतेले चाचाओं की मनमानी से गुस्साए भतीजे ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया। दो माह पहले भट्ठा संचालक को मिट्टी बेचने के सौदे से बढ़ी तनातनी ने दिनदहाड़े अपनों का कत्ल करा दिया। डीएम अवनीश राय ने बताया कि घटना दुखद है। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
रामपूती ने दो शादियां की थीं। गांव के कामता प्रसाद से दूसरी शादी करने के बाद रामपूती अपने पहले पति से जन्मे बेटे अरविंद को लेकर ही गांव आई थीं। कामता प्रसाद से दो बेटे अमित व शिवकुमार समेत आठ संतानें हुईं थीं। छह बेटियों की शादी रामपूती कर चुकी थीं। बड़ा बेटे अरविंद का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उसके बाद से अरविंद की पत्नी सीमा देवी अपने तीन बच्चों सतवीर, प्रांशू और आशू को लेकर अपने सगे ससुर के गांव उदयपुरा रहने लगी थी। गांव में कामता प्रसाद के नाम लगभग 18 बीघा जमीन थी। इसमें उन्होंने पत्नी रामपूती, अपने बेटों अमित और शिव कुमार के साथ ही सौतेले बेटे अरविंद के नाम बराबर की वसीयत की थी। अरविंद की पत्नी सीमा व तीनों पुत्र उदयपुरा में रहने की वजह से कामताप्रसाद की जमीन में उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा नहीं दिया जा रहा था।
लगभग साढ़े चार बीघा जमीन सतवीर के सौतेले चाचाओं ने बेच भी ली थी। इससे सीमा और उसके पुत्र नाराज थे। जमीन के हिस्से को लेकर पिछले लगभग पांच वर्षों से न्यायालय में मामला विचाराधीन है। दो माह पहले अमित ने कस्बे के एक भट्ठा संचालक राजू चौहान को खेत की मिट्टी बेचने का सौदा किया था। इसकी जानकारी के बाद से ही तनातनी और बढ़ गई थी। भट्ठा संचालक के अनुसार, 50 हजार प्रति बीघा के लिए तीन साल के लिए सौदा हुआ था। इसके लिए अमित को 2.65 लाख रुपये एडवांस दे दिए थे।
मृतक के छोटे भाई शिव कुमार ने बताया कि आरोपी भतीजे अपने साथियों के साथ सबसे पहले घर पर ही आ धमके थे। उस समय घर पर सिर्फ भाभी रिंकी ( मृतक अमित की पत्नी) और उनका तीन वर्षीय पुत्र लउआ ही घर पर थे। आरोपियों के कुंडी बजाने पर भयभीत होकर भाभी ने दरवाजे नहीं खोले। यदि दरवाजा खोल देती तो शायद आरोपी उन्हें भी मार डालते। उधर, पति की हत्या के बाद घटनास्थल पर दिव्यांग रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह रो-रोकर यही कह रही थी कि अब लउआ को कैसे अकेले पालेंगे।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...