Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दो स्कूली छात्रों के बीच का झगड़ा पहुंचा चाकूबाजी तक, जिंदगी और...

दो स्कूली छात्रों के बीच का झगड़ा पहुंचा चाकूबाजी तक, जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा एक छात्र 

राजस्थान। उदयपुर के लोग अभी देवराज हत्याकांड को भुला भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर दो स्कूली छात्रों के बीच का झगड़ा चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस घटना में घायल एक छात्र उदयपुर के श्री जी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। हालांकि यह झगड़ा दो समुदायों के बच्चों के बीच नहीं था, इसलिए मामला सांप्रदायिक रूप नहीं ले पाया।

यह घटना निम्बाहेड़ा की है, जहां दो दोस्तों के बीच आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया और एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को उदयपुर के श्री जी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित छात्र ने बताया कि वह और उसका दोस्त ट्यूशन से पहले एक दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी उनके सहपाठी कुलदीप जाट ने पीछे से आकर चाकू दिखाया और अचानक उसके पेट और छाती पर हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले उसका कुलदीप से कभी झगड़ा नहीं हुआ था और उसे अब तक यह समझ में नहीं आया कि कुलदीप ने उस पर हमला क्यों किया।

घायल छात्र के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के सात दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं और उसके पिता को भी केवल एक ही दिन में छोड़ दिया गया। परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद से आरोपी फरार है और पीड़ित छात्र अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...