Friday, September 18, 2026
Home Crime UP मकान को अपने नाम कराने के लिए पुत्री और दामाद ने की...

मकान को अपने नाम कराने के लिए पुत्री और दामाद ने की महिला की हत्या, आजीवन कारावास की सजा

वाराणसी। अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी कुलदीप सिंह-II की अदालत ने शिवदासपुर की लालता देवी की हत्या में उनकी दत्तक पुत्री और उसके पति को दोषी पाया है। अदालत ने सोमवार को हिना उर्फ प्रिया त्रिपाठी और उसके पति राहुल उर्फ रंजन त्रिपाठी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

बिहार के कैमूर भभुआ के जलालपुर निवासी विजय राम ने मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विजय राम के अनुसार शिवदासपुर में रहने वाली लालता देवी उसकी बहन थी। लालता देवी के साथ उनकी गोद ली हुई पुत्री हिना अपने पति राहुल के साथ रहती थी। 23 मार्च 2021 को वह अपना इलाज कराने बीएचयू अस्पताल आया था। अस्पताल से निकलने के बाद वह अपनी बहन के घर गया। घर के बाहर हिना और राहुल बैठे हुए थे। हिना से उसने पूछा कि लालता कहां है तो वह बताई कि बिजली का बिल जमा करने गई हैं।

लगभग एक घंटे के इंतजार के बाद भी उसकी बहन नहीं आई तो आसपास के लोगों से पूछा। इसके बावजूद उसकी बहन का पता नहीं लगा। फिर वह अपनी बहन के घर के अंदर गया और छत की सीढ़ी से नीचे उतरने लगा। उसी दौरान उसने देखा कि घर से उत्तर दिशा में एक गड्ढे में रस्सी से बांध कर कंबल से लपेट कर एक शव फेंका है। वह नजदीक जाकर देखा तो पता लगा कि शव उसकी बहन का है। उसकी बहन का गला रस्सी से कसकर सिर पर वजनी वस्तु से वार कर हत्या की गई थी।

विजय राम ने अदालत में बयान दिया कि शिवदासपुर स्थित जिस मकान में उसकी बहन रहती थी, वह उसके नाम था। उसी मकान को अपने नाम कराने के लिए हिना और राहुल उसकी बहन पर दबाव बनाते थे। इसे लेकर कई बार उसके सामने भी उसकी बहन से हिना और राहुल ने विवाद किया था। विजय राम के अनुसार मकान के लालच में ही लालता देवी की हत्या हिना और राहुल ने की थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...