Monday, March 16, 2026
Home Crime India कॉलेज के बाबू की गोली मारकर की हत्या, जांच शुरू

कॉलेज के बाबू की गोली मारकर की हत्या, जांच शुरू

भागलपुर। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अपराधियों ने टीएनबी कॉलेज के बड़ा बाबू प्रभु नारायण मंडल की उनके सरकारी क्वार्टर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जब प्रभु नारायण मंडल अपने दोस्त सत्यम के साथ सरकारी आवास में बैठकर मोबाइल पर भारत-पाकिस्तान का मैच देख रहे थे। तभी उनके आवास के पीछे रहने वाले कॉलेज कर्मचारी शंभु झा के बेटे संजीव झा ने अचानक उनके सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल प्रभु को बचाने के लिए सत्यम और अन्य लोगों ने उन्हें बाइक पर बिठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर चंदन तिवारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल की इमरजेंसी में विश्वविद्यालय प्रशासन और ततारपुर थाना पुलिस पहुंची। वहीं, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी जल्द हो सके।

मृतक प्रभु नारायण मंडल (40) ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी नेताजी कॉलोनी के रहने वाले थे। उनके पिता दिवंगत राम नारायण मंडल भी सरकारी सेवा में थे। टीएनबी कॉलेज में बड़ा बाबू (तृतीय श्रेणी कर्मचारी) के रूप में कार्यरत प्रभु नारायण को कॉलेज परिसर स्थित अश्विनी हॉस्टल के सामने सरकारी आवास आवंटित था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस ने परिजनों और चश्मदीदों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस हत्याकांड के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी या कोई और साजिश, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। लेकिन सरकारी आवास में घुसकर गोली मारने की यह वारदात भागलपुर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

RELATED ARTICLES

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...