Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP संदिग्ध परिस्थितियों में बगीचे में लटका मिला व्यक्ति का शव, इलाके में...

संदिग्ध परिस्थितियों में बगीचे में लटका मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी 

मुजफ्फरपुर। जिले में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला सरैया थाना क्षेत्र के सूरी गोपनाथपुर गांव का है, जहां सुबह ग्रामीणों ने एक बगीचे में शव लटका देखा। मृतक की पहचान भोला सहनी के 50 वर्षीय पुत्र रघुनाथ सहनी के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को इसकी सूचना दी।

गांव से केवल 100 मीटर की दूरी पर लटका मिला शव
ग्रामीणों ने बताया कि रघुनाथ सहनी मंगलवार देर शाम तेल लाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रात भर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह जब ग्रामीणों ने गांव से मात्र 100 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ से शव लटका देखा, तो अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरैया थाना पुलिस और प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना अध्यक्ष गरिमा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
स्थानीय लोगों और परिजनों का मानना है कि रघुनाथ सहनी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन पहले ही मृतक के भतीजे की भी चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी और अब रघुनाथ सहनी की संदिग्ध मौत ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को जांच के लिए बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और शव की प्रारंभिक जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर भेज दिया। प्रशिक्षु आईपीएस गरिमा ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
रघुनाथ सहनी की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पांच दिन के भीतर एक ही परिवार में दूसरी मौत होने से गांव में डर और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...