Sunday, September 20, 2026
Home Crime India लुटेरों ने की कारोबारी की पत्नी की हत्या, पति ने ही रची...

लुटेरों ने की कारोबारी की पत्नी की हत्या, पति ने ही रची थी साजिश

पंजाब। लुधियाना में डेहलों रोड स्थित वी मैक्स रेस्टोरेंट में खाना खाकर देर रात घर लौटते समय लुटेरों ने कारोबारी अनोख मित्तल और उनकी पत्नी मानवी मित्तल उर्फ लिप्सी पर हमला कर दिया था। इस हमले में मानवी मित्तल की हत्या की गई थी। इस घटना के पीछे किसी ओर ने नहीं बल्कि मृतका मानवी मित्तल का पति ही मास्टरमाइंड निकला। अनोख मित्तल ने ही पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

अनोख मित्तल के अपनी दुकान पर काम करने वाली लड़की के साथ नाजायज संबंध थे, जिसका लिप्सी को पता चल चुका था। दोनों के नाजायज संबंधों में रोड़ा बनी लिप्सी को रास्ते से हटाने के लिए अनोख ने पूरी प्लानिंग रची और ढाई लाख रुपये सुपारी देकर अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतरवा दिया। आरोपी ने वारदात को इस कदर अंजाम दिलवाया कि उक्त वारदात लूट की लगे।

पुलिस ने लिक्सी के पति अनोख मित्तल, उसकी प्रेमिका जमालपुर के अमन नगर निवासी प्रतिक्षा, नंदपुर निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ बल्ली, गुरदीप सिंह उर्फ मान, सोनू सिंह उर्फ सोनू, ढंढारी कलां निवासी सागरदीप सिंह उर्फ तेजी को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरी प्लानिंग का मास्टर माइंड ढंढारी कलां निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापामारी करने के लिए लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गुरप्रीत सिंह गोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि अनोख मित्तल का बैटरी का कारोबार है और प्रतीक्षा करीब दो साल पहले उसके पास काम करने के लिए आई थी। दुकान पर काम करने के दौरान ही दोनों में नाजायज संबंध बन गए। इसके बारे में अनोख की पत्नी लिप्सी को पता चल गया था। इस कारण दोनों में कई बार झगड़ा होता था। रोजाना झगड़े से परेशान अनोख ने लिप्सी को ही रास्ते से हटाने की प्लानिंग बना ली। ताकि वह प्रतीक्षा से शादी कर अपना घर बसा सके। उसने प्रतीक्षा को भी इस पूरी प्लानिंग के बारे में बता दिया था। गोपी के साथ इस पूरी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग की गई। इसके बाद गोपी के साथ ढाई लाख रुपये में सौदा तय हो गया और 50 हजार रुपये आरोपियों को अनोख ने पहले दे दिया, जबकि बाकी के दो लाख रुपये लिप्सी की हत्या के बाद देने थे।

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए साफ्ट जगह ढूंढी जहां ट्रैफिक कम हो और वारदात को अंजाम देकर निकला जा सके। प्लानिंग के तहत अनोख और लिप्सी को खाना खाने के लिए जाना था और वापिस आते समय रास्ते में रोक कर वारदात को अंजाम देना था। प्लानिंग के तहत ही अनोख बाथरूम के लिए गाड़ी से उतरा था। पुलिस के मुताबिक खाना खाने जाने से पहले और खाना खाने के बाद रेस्तरां से निकलते समय अनोख ने आरोपियों को फोन पर जानकारी दे दी थी। प्लान के मुताबिक आरोपी अनोख ने डेहलों से रुड़का चौक को जाने वाली सड़क पर गाड़ी रोक ली और लिप्सी को बाथरुम जाने के लिए कह कर बाहर निकल गया। अनोख ने आरोपियों को फोन किया और कुछ ही समय बाद आरोपी वहां आ गए।

आरोपियों ने पहले अनोख पर जानबूझ कर वार दिया ताकि लिप्सी बाहर आ सके। लिप्सी जैसे ही गाड़ी से बाहर आई तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए। इसके बाद अनोख ने प्लानिंग के तहत शोर मचाया और पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचे। आरोपियों ने लिप्सी पर इतने वार किए कि वह अस्पताल पहुंचने के बाद भी बच नहीं सकी। आरोपी अनोख मित्तल बाद में सारा ड्रामा करता रहा ताकि पुलिस को उस पर शक न हो।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...