Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP रंजिश के चलते युवक की जिंदा जलाकर की हत्या, जांच में जुटी...

रंजिश के चलते युवक की जिंदा जलाकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मैनपुरी। बिछवां कस्बा के एक युवक की परतापुर के प्रधान ने जिंदा जलाकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे प्रधान से चली आ रही पुरानी रंजिश को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इधर, फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। अधजले शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। साजिद खां (40) निवासी कस्बा बिछवां, रविवार रात से लापता था। सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर उसका अधजला शव बरहा में मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। घटनास्थल को सीज करते हुए पड़ताल की गई।

एसपी सिटी राहुल मिठास ने मौके पर जाकर परिजन से बातचीत की। मृतक के पिता मुन्ना खां ने पुलिस को बताया कि भोगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत परतारपुर के प्रधान से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। उक्त मुकदमे की रंजिश को लेकर ही पुत्र साजिद की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाया है। मृतक साजिद के पिता ने बताया की 19 मार्च 2022 को भोगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत परतापुर के प्रधान भोला यादव की मां के कहने पर पुत्रवधू उनके घर बिरयानी बनाने गई थी। इसके बाद पुत्रवधू नशे की हालत में मिली थी और कुछ दिन बाद लापता हो गई थी।

इस मामले में प्रधान के खिलाफ गैंगरेप सहित अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। करीब चार माह बाद बहू को पुलिस ने उनके कब्जे से बरामद किया था। मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मुकदमे में कड़ी पैरवी करने पर बेटे के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां पर लकड़ी नहीं थी। साथ ही पुलिस का अनुमान यह भी है कि युवक की हत्या कहीं और की गई। गांव के पास बरहा में लाकर पंपसेंट से काला तेल निकालकर पतेल आदि डालकर शव को जलाया गया, ताकि शव की पहचान न हो सके।

आरोपी अपने मकसद में काफी हद तक कामयाब भी हुए। मगर, मृतक के शरीर के कुछ अवशेष पुलिस को मिल गए हैं। यह काफी हद तक जलने से बच गए। मृतक के पिता ने शव की पहचान कर ली। साजिद के अधजले शव से मिलीं हड्डियों का डीएनए परीक्षण होगा। साजिद के पिता के डीएनए से इनका मिलान कराया जाएगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि अधजला मिला शव साजिद का ही था।

साजिद के घर में मातम पसर गया है। गांव वाले इस वारदात को लेकर हैरान हैं। जिसने भी इस सनसनीखेज वारदात के बारे में सुना उसकी रूह कांप गई। बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाने की वारदात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का यह मानना है कि इस वारदात को कई लोगों ने मिलकर अंजाम दिया होगा। इधर, पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर भी निकलवा रही है। इससे पता लगाया जाएगा कि रविवार रात को उसे किसने फोन कर बुलाया था।

एसपी सिटी राहुल मिठास ने बताया कि पिता की ओर से जो भी तहरीर प्राप्त होगी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिसने भी घटना को अंजाम दिया है, वह बच नहीं पाएगा। अपराधी सलाखों के पीछे होगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...