Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand समलैंगिक संबंध बनाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों को...

समलैंगिक संबंध बनाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा 

कोटद्वार। एक एप की मदद से लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बनाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे मय कारतूस, मोबाइल और कार बरामद की गई है। एक शातिर यूपी पुलिस की वर्दी में था। पुलिस ने दोनों शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि कोटद्वार पुलिस को उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के कुछ शातिरों के कोटद्वार क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली थी। एएसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और सीआईयू कोटद्वार की टीमें चेकिंग में जुट गईं।

कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बीईएल मार्ग पर एक संदिग्ध कार को रोका। जिसमें कार सवार एक ने अपना नाम सोनू उर्फ जोगिंदर सिंह, निवासी जसाला, थाना कांधला, दूसरे ने रविंद्र उर्फ मोनू, निवासी जसाला, थाना कांधला, जनपद शामली बताया। बताया कि वे हाल में वह ढंडेरा, रुड़की (हरिद्वार) में रह रहे हैं।

सोनू उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में था। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। कार कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले आई। दोनों के खिलाफ कपटपूर्ण आशय से लोकसेवक की पोशाक पहनने, आपराधिक षड्यंत्र रचने और अवैध रूप से शस्त्र रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश मिले।

इससे पहले पूछताछ करने पर दोनों ने आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल फोन में एक एप का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं। फिर उन्हें सुनसान जगह में मिलने के लिए बुलाते हैं और उनसे संबंध बनाकर उनकी फोटो व वीडियो बना लेते हैं।

इस बीच उनका साथी पुलिस की वर्दी में आकर उन्हें डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर उनसे नकदी, आभूषण आदि कीमती सामान लूट लेता है। दोनों शातिरों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग शहरों में जाकर एक एप में पंजीकृत लोगों से मिलने, दोस्ती करने, रोमांटिक बातें करने और संबंध बनाने के लिए संपर्क कर उन्हें फंसाते हैं और लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं।

कोतवाल ने बताया कि दोनों शातिरों के खिलाफ यूपी के थाना शामली में भी मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल रमेश तनवार के अलावा सीआईयू प्रभारी एसआई कमलेश शर्मा, एसआई राजविक्रम, सीआईयू के एएसआई सुशील चौधरी, अहसान अली एवं कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...