Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बेटे ने की माँ की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

बेटे ने की माँ की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

नालंदा। एक कपूत ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को घर में दफन करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए करीब दो फीट तक गड्डा तक खोद चुका था। लेकिन, आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। घटना राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृत महिला के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, हत्या की सूचना मिलने के उपरांत राजगीर थाना के थाना अध्यक्ष रमन कुमार एवं दरोगा संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से हसुली भी बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान सबलपुर गांव निवासी मोहन उपाध्याय की पत्नी साखो देवी (75) के रूप में की गई है। आरोपी मोहन उपाध्याय का छोटा बेटा अजीत कुमार है। राजगीर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है एवं आरोपी से पूछताछ जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह हुई जब मोहन उपाध्याय घर से बाहर निकले और पत्नी की हत्या बेटे के द्वारा किए जाने का शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर जूट और तत्काल इस बात की जानकारी राजगीर पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजीत कुमार ने अपनी मां की हत्या के बाद शव को दफन करने के लिए घर में ही गड्ढा खोद दिया था। करीब दो फीट गड्ढा अजीत खोद चुका था। लेकिन, समय रहते हमलोग पहुंच गए और उसे पकड़ लिया।

अजीत कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा है और वह अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। एक भाई सीआरपीएफ में जबकि अन्य भाई अपना अपना रोजगार करते हैं। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। परिजनों का कहना है कि दो दिन पूर्व अजीत कुमार ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मायके से उसका साला आया और अपनी बहन को लेकर चला गया। इसके कारण घर में बुजुर्ग मां-बाप के अलावा अजीत रह रहा था। अजीत कुमार हमेशा गांजे के सेवन में धुत रहता था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी हो चुका था। इसके पूर्व भी उसने अपनी मां के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...