Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बुजुर्ग महिला के गले एवं कान में पहने सोने के जेवरात लूटकर...

बुजुर्ग महिला के गले एवं कान में पहने सोने के जेवरात लूटकर फरार हुए बदमाश 

मध्य प्रदेश। शहडोल शहर में एक तरफ चोरी की घटनाओं से परेशान लोग अब दूसरी ओर दिनदहाड़े लूट की घटनाओं से परेशान हो रखे है। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला मंदिर से पूजा कर मेन रोड पर भीड़ वाले क्षेत्र में खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी अज्ञात दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले एवं कान में पहने सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना सुबह तकरीबन 11:00 बजे की है। जिस क्षेत्र में यह घटना घटी वह भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है, और शहर का हृदय स्थल भी कहा जाता है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, हर दिन घर व दुकानों में ताला तोड़कर चोरी के मामले सामने आ रहा है। अब शहर के हृदय स्थल में बीच सड़क खड़ी ऑटो के इंतजार में बुजुर्ग महिला से लूट हो गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता गीता जैन पति पीसी जैन 72 निवासी न्यू बस स्टैंड के समीप रहने वाली है, और वह प्रतिदिन कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर में पूजा कर अपने घर लौट रही थी। न्यू गांधी चौक के समीप वन विभाग कार्यालय के ठीक सामने वह खड़े होकर ऑटो का इंतजार करने लगीं। गीता जैन ने बताया कि जहां पर वह खड़ी थी वह भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है और हर मिनट में 2 से 3 ऑटो इस सड़क से गुजरते हैं। वह ऑटो के इंतजार में जहां खड़ी थी तभी दो अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे और उनके कान और गले में पहने जेवर को छीनते हुए हाथ में रखे पूजा का थैला, व उसमें रखे चांदी के बरतन सहित नगदी लूट कर फरार हो गए। बताया गया कि महिला से लगभग 2 लाख से अधिक की लूट हुई है। सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र लगभग एक तोले से अधिक का बताया गया। महिला ने अपने हाथ में चांदी के कुछ बर्तन रखे थे जो मंदिर में पूजा करने के कार्य में आते हैं, उस बर्तन को भी लुटेरो ने छीन लिया और फरार हो गए। महिला जब तक कुछ समझ पाती जब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। आसपास खड़े लोगों को जब कुछ समझ में आया तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...