Saturday, September 19, 2026
Home Crime India लाठी डंडों से पीट पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, तीन...

लाठी डंडों से पीट पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

हरियाणा।  पानीपत के सैनी कॉलोनी में शराब ठेकेदारों ने अंडा रेहड़ी संचालक की पीट पीटकर हत्या कर दी। शराब ठेकेदारों ने अंडा रेहड़ी संचालक की अवैध रूप से शराब बेचने के शक था। उसके सिर, छाती व कमर में गंभीर चोट थी। गंभीर रूप से घायल अंडा रेहड़ी संचालक को उसके छोटे भाई ने जिला नागरिक अस्पताल में भी भिजवाया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी शराब ठेकेदार वारदात के बाद भाग गए। मृतक के परिजनाें ने जिला नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जीआरपी थाना ने मृतक के भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी ने तीनों पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत सैनी कॉलोनी निवासी अनु कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई अरविंद शर्मा (34) दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। वह अरविंद के साथ मनोहर लाल पार्क के पास अंडा रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शराब ठेकेदार सैनी कॉलोनी निवासी राजबीर, युद्धवीर व उग्राखेड़ी गांव निवासी जतिन अरविंद पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाते थे। अरविंद ने उन्हें कई बार मना किया था कि वह शराब नहीं बेचता था। बावजूद इसके उन्हें परेशान किया जाता था। बुधवार देर शाम वह दोनों रेहड़ी पर काम कर रहे थे।

यहां राजबीर, युद्धवीर व जतिन डंडे लेकर पहुंचे और अरविंद को एक तरफ बुलाकर ले गए। तीनों उसे पार्क में गए और उस पर लाठी डंडों से हमला कर कर दिया। अरविंद के सिर, छाती व कमर पर हमला किया गया। अरविंद हमले में गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वह अरविंद को निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया। वहां उसका इलाज चल रहा था। वीरवार रात को अरविंद की मौत हो गई। अरविंद की मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उनकी जीआरपी से मांग है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार हों।

अधिकारी के अनुसार
जीआरपी थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मनोहर पार्क के पास कुछ युवक एक युवक की पिटाई कर वहां से फरार हो गए है। जिसकी सूचना मिलने पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के बाद वीरवार रात को उसने दम तोड़ दिया। तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...