Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP अमीर बनने के चक्कर में की अपने ही दोस्त की हत्या, चार...

अमीर बनने के चक्कर में की अपने ही दोस्त की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। दोस्तों ने जल्द अमीर बनने के चक्कर में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। गोविंद नगर पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण कर किशोर की हत्या करने के मामले का आठ घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया यहां से उन्हें जेल भेज दिया। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम छह बजे गोविंद नगर थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा पुराना जवाहर स्कूल निवासी योगेश कुमार थाने पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र तरूण (17) घर से 12.30 बजे श्रीजी बाबा आश्रम स्थित होंडा एजेंसी से स्कूटी लेने की कहकर गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया है। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की तो पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सबसे पहले किशोर के दोस्त से पूछताछ की, इसके बाद उसके चार दोस्त गिरफ्तार किए। इनसे पूछताछ की तो उन्होंने रात ढाई बजे किशोर का शव राजीव अकेडमी के किनारे मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नाले से बरामद कराया।

एसएसपी ने बताया कि जल्द अमीर बनने के लालच में किशोर के दोस्त औरंगाबाद निवासी साहिल, गोविंद नगर के गणेशधाम कॉलोनी निवासी हर्ष, डीगगेट के बीसआना गली निवासी लव और यहीं के कुश ने रस्सी से गला दबाकर हत्या की। हत्यारोपियों में लव और कुश दोनों सगे भाई हैं। मंगलवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया।

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कुश और मृतक तरूण आपस में दोस्त थे। जबकि साहिल, हर्ष, लव और कुश सभी एक दूसरे को जानते थे। सोमवार को तरूण का अपहरण करने के लिए से हर्ष ने महाविद्यालय में अपने मकान में पार्टी के बहाने तरूण को बुलाया। साहिल की बाइक से कुश और हर्ष तरूण को बैठाकर निवाड़ वाली फैक्टरी के पीछे लियाकत पैलेस के सामने लव-कुश के मकान पर ले गए।

कुश ने बहाने से तरूण का मोबाइल लिया और ऐलाइट स्कूल के पास बंद कर दिया। ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो पाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कुश और हर्ष के साथ तरूण बाइक पर बैठा दिखाई दिया। यहीं से पुलिस को लीड मिली और चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।

सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि लव-कुश के मकान पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही तरूण को अपने साथ अनहोनी होने का शक हो गया था। इसलिए उसने शोर मचाया और भागने का प्रयास किया। साहिल तरुण के सीने पर चढ़ा, हर्ष ने उसके पैर पकड़ लिए, लव ने हाथों को पकड़कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद हर्ष के मफलर से गला घोंटकर चारों ने उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद चारों ने शव को बांधकर छोटा किया और जूट के बोरों में उसका शव रखकर साहिल एवं लव बाइक से शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाले में फेंक आए। हत्या करने के बाद तरूण की बहन डिंपल के मोबाइल पर मैसेज किया। मैसेज में उन्होंने बुधवार की सुबह 10 बजे रुपये और स्थान बताने की जानकारी दी। वह इसमें सफल होते इससे पहले ही पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। थाना गोविंद नगर प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि तरूण के अपहरण कर फिरौती की योजना साहिल ने बनाई थी।

उसने अपने साथियों से कहा था कि ईमानदारी से कोई अमीर नहीं बनता, जो भी अमीर है उसकी पीढ़ी में किसी न किसी ने कोई ऐसा काम किया, जिससे उसके अन्य परिजन मस्त जिंदगी जी रहे हैं। यदि हमने आज कुछ नहीं किया तो हमारे परिजन भी रहीसों वाली जिंदगी नहीं जी पाएंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि तरूण के पिता चांदी की पायजेब बनाने का कारोबार करते हैं। उनके सबसे बड़ी लड़की लता उसके बाद डिंपल और सबसे छोटा और इकलौता बेटा तरूण था। तरूण की हत्या के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...