Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बेशर्मी की हदें पार - पत्नी की अश्लील तस्वीर की वायरल, मायके...

बेशर्मी की हदें पार – पत्नी की अश्लील तस्वीर की वायरल, मायके वालों पर बनाया 10 लाख रुपये देने का दबाव 

आगरा। एक विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि पति ने सोते समय उसकी गंदी तस्वीरें मोबाइल से खींच लीं। इसके बाद मायके वालों से 10 लाख रुपये लेने का दबाव बनाने लगा। रुपये न लाने पर अश्लील फोटो को वायरल कर दिया। ये तस्वीरें देख पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी को हुआ है एक साल
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि एक मई 2023 को उसकी शादी सदर थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक को सब कुछ ठीक ठाक चला, लेकिन उसके बाद पति ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। पति को नया व्यापार शुरू करना था। इसलिए वो मायके वालों से 10 लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने मायके वालों की हालत का हवाला देते हुए ये तक कहा कि वे इतना पैसा नहीं दे पाएंगे, लेकिन वो नहीं माना।

 सोते समय खींच लीं अश्लील तस्वीरें
पीड़िता ने बताया कि जब किसी भी तरह पति का जोर नहीं चला, तो ब्लैकमेल करने लिए पति ने बेशर्मी की हदें पार कर दीं। पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद इन फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि पति 10 लाख रुपये के लिए इतनी नीच हरकत कर सकता है, उसे भरोसा नहीं था।

फोटो कर दिए वायरल
पीड़िता ने बताया कि पति ने उसके अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। जब उसने ये तस्वीरें देखीं तो होश उड़ गए। इतना ही नहीं सास-ससुर और देवर ने भी पति का ही साथ दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी मायके वालों को दी।

पुलिस को सुनाई आपबीती
पीड़िता ने मामले में महिला थाने में शिकायत की। अपने साथ हुई पूरी घटना बयां की। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम शर्मा ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...