Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शादी के आठवें दिन ही कर दी विवाहिता की हत्या, पति समेत...

शादी के आठवें दिन ही कर दी विवाहिता की हत्या, पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

गला दबाकर की हत्या 

साउंड सिस्टम की धमक में दब गई चीख

बदायूं। अलापुर कस्बे के वार्ड एक में पति ने शादी के आठवें दिन विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाहिता और उसका पति रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई बहन लगते थे। घटना के बाद पति व ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए। शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव डभौरा सिमरा निवासी रामनिवास ने बेटी नीरज (19) की शादी 22 जनवरी को अलापुर कस्बे के वार्ड एक निवासी सगे बहनोई यादराम के बेटे पुष्पेंद्र के साथ की थी। उसका कहना है कि पुष्पेंद्र और नीरज के बीच प्रेम संबंध थे। इस वजह से उन्होंने दोनों की शादी कर दी थी, लेकिन शादी से बहनोई यादराम के अलावा उनके परिवार के लोग खुश नहीं थे।

उन्होंने बेटी को दान दहेज में घरेलू सारा सामान दिया था। ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी को ताने देने शुरू कर दिए थे। वे लोग एक बाइक, अंगूठी और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। उन्होंने जल्द ही मांग पूरी करने की हामी भर दी थी। रामनिवास ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे बेटी नीरज ने पुष्पेंद्र के मोबाइल से उन्हें कॉल कर बताया कि कि ससुराल पक्ष के सभी लोग एक कमरे में बंद होकर कुछ बातें कर रहे हैं। इसके बाद उसने कॉल काट दी।

बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि नीरज की मौत हो गई। बेटी की अचानक मौत की खबर सुनकर जब वह उसकी ससुराल पहुंचे तो सभी लोग फरार थे। घर पर  उनकी बहन कांति देवी ही मिली। बेटी के शव की हालत देखते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दातागंज सीओ केके तिवारी व इंस्पेक्टर धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति पुष्पेंद्र, ससुर यादराम, सास कांति, जेठ रवि, ननद अंजू, चचिया ससुर लालाराम और दिनेश के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में पुष्पेंद्र के पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे के बाद काफी देर तक पुष्पेंद्र के घर में साउंड सिस्टम तेज आवाज के साथ बजता रहा था। इसके चलते घर में किसके साथ क्या हुआ है। यह किसी को भनक नहीं लग सकी। सुबह जब घर में चीख पुकार हुई तो लोगों को नीरज की मौत होने की जानकारी हुई है। आरोपी पुष्पेंद्र ने नीरज की हत्या करने के लिए तेज आवाज में साउंड सिस्टम चला रखा था। जिससे उसकी चीख किसी को सुनाई न दे।

पोस्टमॉर्टम हाउस आए नीरज के पिता रामनिवास ने बताया कि उनकी बेटी और  पुष्पेंद्र के बीच प्रेम संबंध की बात दोनों ही परिवार के लोगों को पता थीं। पुष्पेंद्र घर पर भी आता जाता रहता था। 15 जनवरी को रामनिवास की मां का निधन हो गया था।

इसी बीच पुष्पेंद्र ने घर आकर उनसे कहा कि उसकी और नीरज की जल्दी शादी करा दो, वरना समाज में नीरज के गर्भवती होने की बात सामने आ जाएगी। इसके चलते रामनिवास ने मां के निधन होने के गमगीन माहौल के बावजूद बेटी की शादी नीरज के साथ कर दी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि शादी के आठवें दिन ही उनकी बेटी की हत्या कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...