Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के बेटे सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर घटना की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मृतक अजय कुमार सिंह की पत्नी सुनीता सिंह ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि उनके पति अजय कुमार सिंह बुधवार की शाम घर से बाइक लेकर निकले थे। जब काफी देर तक वापस घर नहीं आए तो सुनीता ने उनके मोबाइल पर फोन किया। जब फोन भी नहीं उठा तो उसने अपने बेटे शिवा सिंह और भतीजे अंकित सिंह को अपने पति को ढूंढने के लिए भेजा।

गांव में काफी तलाश किया लेकिन, अजय का कुछ पता नहीं चल सका। उधर, गांव के बाहर पश्चिम की तरफ मंदिर के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला। सिर से खून बहकर जमीन पर फैला था। जिसे देखकर बेटे और भतीजे ने सुनीता को फोन कर इसकी जानकारी दी।

पत्नी का आरोप है कि उसके पति का पूर्व में ग्राम रामनगर के शिवम सिंह, रमन, अपने ग्राम सलारपुर के वर्तमान प्रधान के बेटे गिरिजा राजभर, गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह उर्फ संजय सिंह व राजेश धूरिया आदि से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पति की हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन, पवई थाना व फूलपुर कोतवाली की पुलिस व क्षेत्राधिकारी फूलपुर भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटना की जांच के लिए एसओजी, सर्विस टीम, डॉग स्क्वायड व फिल्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

मृतक अजय कुमार सिंह पास के ही एक इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर काम करता था। उसकी पत्नी की तहरीर पर थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में चुनावी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...