Sunday, September 20, 2026
Home Crime India प्रेम विवाह ने लिया विवाद का रूप, युवक के पिता की गोली...

प्रेम विवाह ने लिया विवाद का रूप, युवक के पिता की गोली मारकर की हत्या

 जल्द ही अपराधियों को किया जाएगा गिरफ्तार 

बिहार। प्रेम विवाह का खामियाजा एक पिता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल 2024 को हुए प्रेम विवाह ने विवाद का रूप ले लिया, जिसका अंजाम बीते दिनों एक पिता की गोली मारकर हत्या के रूप में सामने आया। मृतक के बेटे नीतीश कुमार ने इस हत्या के लिए अपनी पत्नी मौसमी के चाचा, भाई और अन्य परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है।

नीतीश कुमार ने बताया कि उनके पिता अमरेश राय की हत्या दादाजी अवध किशोर राय के लिए की गई थी। बदमाशों ने गलती से उनके पिता को निशाना बनाया। घटना की रात अमरेश राय, महंत अवध किशोर राय की चादर ओढ़कर सो रहे थे। बदमाशों ने उन्हें दादाजी समझकर नजदीक से गोली मार दी। उन्होंने कहा कि दादाजी इलाके के प्रतिष्ठित मठ के महंत हैं और मठ की जमीन पर मौसमी के चाचा विनय राय और उनके परिवार ने कब्जा कर रखा है। इस कारण दादाजी को लगातार धमकियां दी जाती थीं।

नीतीश कुमार के मुताबिक, मौसमी उनके पड़ोसी गांव की रहने वाली हैं। मौसमी के भाई प्रशांत कुमार के साथ उनकी दोस्ती थी, जिससे उनका मौसमी के घर आना-जाना होता था। इसी दौरान मौसमी से उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे से प्रेम संबंध बनाए रखा। परिवार के दबाव और जबरन शादी कराने की कोशिशों के कारण 18 अप्रैल 2024 को मौसमी और नीतीश ने घर से भागकर शादी कर ली। इसके बाद मौसमी के परिवार ने उन पर अपहरण का मामला दर्ज कर दिया। मौसमी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 164 के तहत बयान दर्ज कराया था। बयान में उसने स्पष्ट किया कि अपहरण का आरोप झूठा है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है। इसके बाद से वह नीतीश के घर में रह रही थी।

नीतीश ने बताया कि शादी के बाद से ही उनके परिवार को मौसमी के परिजन धमकी दे रहे थे। मौसमी के चाचा और सरपंच विनय राय ने फोन पर धमकी दी थी कि वह परिवार को खत्म कर देंगे और शवों को चीरकर नमक डाल देंगे। उन्होंने कहा कि हत्या की रात मैंने अपने साले शिवशांत को गोली मारने के बाद भागते हुए देखा। यह सब मेरे दादाजी को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन मेरे पिता को गलती से मार दिया गया।

नीतीश के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें मौसमी के चाचा विनय राय, भाई शिवशांत कुमार, प्रशांत कुमार, पिता अरुण राय और अन्य रिश्तेदारों को आरोपी बनाया गया है। नीतीश के अनुसार, हमलावर तीन बाइकों पर आए थे और कुछ लोग पैदल थे। नीतीश ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ा।

उनकी पत्नी मौसमी ने छह जून 2024 को एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी थी। अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी। पिता की मौत से गमगीन नीतीश ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...