Monday, September 21, 2026
Home Crime UP महिला ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी...

महिला ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। अमरोहा जिले में सड़क किनारे मिले मजदूर के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, हसनपुर इलाके में करीब 11 दिन पहले सड़क किनारे मजदूर का जगदीश का शव मिला था।

पुलिस का दावा है कि पत्नी ने ही दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की मारपीटकर हत्या कर दी थी। पति अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। तीनों शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी के नजदीक 11 जनवरी की सुबह को मजदूर जगदीश(36) पुत्र चरन सिंह निवासी गांव खेतापुर थाना नौगावां सादात का शव मिला था। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पसली टूटी हुई थी।

जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने ही अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की मारपीट कर हत्या की थी। पुलिस ने पत्नी व दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मृतक की पत्नी के रिहान और शाहनवाज निवासी पंजू सराय नौगावां सादात के साथ अवैध संबंध थे। दोनों का मृतक के घर पर आना-जाना था। जिसकी वजह से जगदीश नाराज रहता था। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पति बीमार रहता था। 11 जनवरी की सुबह करीब चार बजे पति को हसनपुर में प्राइवेट डाक्टर से दवाई दिलाने के बहाने से कार में सवार होकर आए थे। कार में महिला के दोनों प्रेमी भी सवार थे।

बताते हैं कि कार में ही जगदीश के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें उसकी पसली टूट गई थी। शरीर के भीतर रक्त बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार

क्लेमेनटाउन में प्लॉट के कमरे से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद; हत्या की सूचना देने के बाद से आरोपी पति लापता, तलाश में...

शादीशुदा प्रेमिका की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

23 वर्षीय रणदीप कौर की नहर में डूबने से मौत का आरोप; शव हरियाणा के फतेहाबाद में मिला था पटियाला। पातड़ां थाना पुलिस ने 23...

चावल कारोबार को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग से हाजीपुर चौहट्टा में मची दहशत

दराक। हाजीपुर चौहट्टा क्षेत्र में रविवार देर रात चावल के कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले...

सदर बाजार में छठी कक्षा की छात्रा से यौन उत्पीड़न, 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

स्टेशनरी खरीदने गई छात्रा के साथ दुकान में घटना का आरोप; पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली...

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...