Friday, September 18, 2026
Home Crime UP चलती स्कॉर्पियो में किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता के पिता की...

चलती स्कॉर्पियो में किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज

पीड़िता को श्मशान घाट में स्कॉर्पियो से धक्का देकर भाग निकला आरोपी 

आरोपी ने मोबाइल में बनाया अश्लील वीडियो

मुरादाबाद। अनुसूचित जाति की किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने अपने साथी की मदद से स्कॉर्पियो से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी ने चलती स्कॉर्पियों में किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता को श्मशान घाट में स्कॉर्पियो से धक्का देकर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर स्कॉर्पियो बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 14 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर गोबर डालने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान ठाकुरद्वारा के पानूवाला निवासी राशिद ने अपने साथी की मदद से किशोरी को स्कॉर्पियों से अगवा कर लिया। आरोपी ने डरा धमकाकर चलती स्कॉर्पियो में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्द बोलकर उसे अपमानित भी किया। घटना को अंजाम देने बाद आरोपी ने किशोरी को गांव के बाहर श्मशान घाट के पास धक्का देकर भाग गया। किशोरी अपने घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता का पिता भी रामनगर से घर आ गया।

बुधवार शाम वह बेटी को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अपहरण, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राशिद को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर स्कॉर्पियो बरामद कर ली है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी बुकिंग पर स्कार्पियो चलाता है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

अपहरण और दुष्कर्म की घटना पर भी कुछ लोगों ने पर्दा डालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी राशिद के परिवार ने कुछ लोगों की मदद से पीड़िता के पिता और परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाया लेकिन पीड़िता का परिवार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने को अड़ा रहा। उसने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय वह रामनगर में मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी खेत पर गन्ना काटने गई थी। इसी दौरान बेटी गोबर डालने गई तो आरोपी उसे अगवा कर ले गया था। बेटी को कार में एक विजिटिंग कार्ड मिला था, जिस पर राशिद नाम लिखा था। आरोपी का उस पर एड्रेस ठाकुरद्वारा क्षेत्र का पानूवाला लिखा है। पत्नी खेत से लौटी तो बेटी ने पूरी घटना उसे बताई थी। इसके बाद पत्नी ने फोन पर उसे घटना की जानकारी दी तो वह राम नगर से लौट आया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ स्कॉर्पियो में दुष्कर्म किया और इस दौरान आरोपी ने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बना ली थी। इसके बाद आरोपी दो घंटे तक उसे स्कॉर्पियो में ही घूमता रहा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...