Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India घर में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर की गई हत्या, परिजन...

घर में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर की गई हत्या, परिजन हैं खामोश  

बिहार। सीवान में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे है। यहां पर घर में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट की है। मृतक की पहचान गायघाट निवासी निजामुद्दीन मियां (70)  के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि निजामुद्दीन मियां अपने घर में अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे, तभी अहले सुबह कुछ अज्ञात अपराधी आये और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे दी। अचानक हुए गोलीबारी में निजामुद्दीन मियां की वहीं मौत हो गई। गोली लगते ही निजामुद्दीन मियां की पत्नी शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि निजामुद्दीन मियां का गांव के ही दबंग लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। इस वजह से उसको कई बार जान से मार देने की धमकी मिल रही थी। हालांकि इस मामले पर परिजन कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी खामोशी का कारण उनको मिल रही धमकी ही है। इस संबंध में पुलिस कहन है कि परिजनों ने थाना में अब तक आवेदन नहीं दिया है, जिस वजह से मामले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जायेगा। फिर आरोपियों की पहचान होने पर मामले का खुलासा हो पायेगा। हत्या के मामले पर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...