Friday, September 18, 2026
Home Crime UP युवक ने सिर पर डंडा मारकर की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

युवक ने सिर पर डंडा मारकर की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

जमीन के विवाद में हुई हत्या 

शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में रोटी के लिए आटा मांगने के विवाद में छोटे भाई ने सिर पर डंडा मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत बेहटा जंगल निवासी श्रीकृष्ण यादव (40) रविवार शाम करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाले छोटे भाई बच्चूलाल यादव के घर आटा मांगने गए थे। बच्चूलाल की पत्नी ने पहले लिया गया आटा न देने पर इस बार इन्कार कर दिया।

इस पर श्रीकृष्ण व बच्चूलाल में विवाद हो गया। नशे में होने के कारण श्रीकृष्ण बच्चूलाल को गाली देने लगा। इससे आवेश में आए बच्चूलाल ने डंडा उठाकर श्रीकृष्ण के सिर पर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद था। इसी के चलते छोटे विवाद ने तूल पकड़ लिया और हत्या कर दी। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

आटा मांगने के मामूली विवाद में हुई हत्या के मामले में असल वजह जमीन का विवाद सामने आ रही है। जानकारों का कहना है कि बड़े भाई की जमीन पाने के लिए छोटे भाई ने उसका खून बहा दिया। सिर पर इतना तेज प्रहार किया कि वह घर के बाहर लड़खड़ाकर गिर पड़ा। चोट इतनी गहरी थी कि सिर के अंदर के अंश तक बाहर निकल आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

पुलिस व ग्रामीणों ने बताया कि जदुनाथ सिंह यादव के निधन के बाद उनकी 60 बीघा जमीन दोनों बेटों श्रीकृष्ण और बच्चूलाल यादव के बीच बंट गई थी। श्रीकृष्ण का विवाह होने के बाद पत्नी को उसकी आदतें पसंद नहीं आई और वह उसे छोड़कर चली गई। श्रीकृष्ण ने दोबारा शादी की, लेकिन सफल नहीं हुई। लोगों के अनुसार श्रीकृष्ण शराब पीने का आदी था। कुछ समय पहले उसने दो बीघा जमीन बेची थी और उसका सारा रुपया शराब पीने में खर्च कर दिया। इधर, 20 दिन पहले भी उसने दो बीघा खेत बेचकर मकान बनवाने की बात गांव में कही थी। जमीन बेचने को लेकर दोनों भाइयों में आए दिन विवाद होता रहता था।

बड़े भाई श्रीकृष्ण अपने हिस्से में अकेले ही रहता था, जबकि बच्चूलाल अपने परिवार के साथ अलग रहता था। बताया जा रहा है कि बच्चू की नजर श्रीकृष्ण के हिस्से की जमीन थी। बड़े भाई की शादी सफल न होने के कारण बच्चू को उम्मीद थी कि श्रीकृष्ण उसे अपने हिस्से की जमीन देगा, लेकिन वह जमीन को बेचकर रुपये उड़ा रहा था। बताते हैं कि कुछ दिन पहले बैठक की जमीन को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी भी हुई थी।

फिर उसके बीच दीवार खड़ी कर बंटवारा करा दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, बच्चू गांव में श्रीकृष्ण के जमीन बेचने पर नाराजगी भी जता चुका था। इसीलिए रविवार को जब आटे को लेकर कहासुनी हुई तो पुरानी खुन्नस में उसने भाई को मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी भाई बच्चू लाल यादव को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की असली वजह पता की जा रही है। संभावना है कि सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...