Friday, September 18, 2026
Home Crime India डेढ़ महीने से गायब 22 वर्षीय युवक का मिट्टी में दबा मिला...

डेढ़ महीने से गायब 22 वर्षीय युवक का मिट्टी में दबा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी 

बिहार। मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव से पिछले डेढ़ महीने से गायब 22 वर्षीय युवक अजीत कुमार का शव बलवा मन बांध के पास मिट्टी में दबा मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय महिलाओं ने सबसे पहले शव की सूचना दी, जब उन्होंने घास काटने के दौरान बांध के पास एक नया गड्ढा देखा तो संदेह हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई की मदद से शव को बाहर निकाला।

लापता युवक का 29 नवंबर से कोई सुराग नहीं था
अजीत कुमार 29 नवंबर की शाम से लापता था। परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन पांच लोग उनके दरवाजे पर आए और अजीत को बुलाकर अपने साथ ले गए। अजीत अपने बाइक पर सवार होकर उन लोगों के साथ चला गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। परिजनों ने अजीत की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पिपरा थाना में आवेदन देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की कोशिश की। पहले पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन एसपी स्वर्ण प्रकाश के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अजीत का गांव की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि इस प्रेम प्रसंग के कारण ही अजीत की हत्या की गई है। अजीत की मां गीता देवी ने सात लोगों पर अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अजीत को बुलाया था, वे पहले भी उनके बेटे और पति को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गीता देवी ने बताया कि जब उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाने में आवेदन दिया, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी की। एसपी के हस्तक्षेप के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले को दर्ज करने के बावजूद, पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि अजीत की हत्या कर दी गई।

क्षेत्र में दहशत और आक्रोश
घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या के मामले में दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
 
परिजनों ने की न्याय की मांग
परिजन और गांववाले अजीत के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अजीत की मां और परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...