Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP विद्यालय में घुसकर शिक्षकों पर लाठी-डंडे से किया हमला, चप्पल चुराने को...

विद्यालय में घुसकर शिक्षकों पर लाठी-डंडे से किया हमला, चप्पल चुराने को लेकर हुआ विवाद

सोनभद्र। करमा थाना अंतर्गत सरंगा गांव में मंगलवार को मनबढ़ों ने कंपोजिट विद्यालय में घुसकर शिक्षकों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में विद्यालय की सहायक अध्यापिका और महिला अनुदेशक को चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे विद्यालय से चप्पल चुराने को लेकर विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर, शिक्षक संगठनों ने इस पर कड़ा आक्रोश जताया है।

सरंगा गांव के कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को किसी बच्चे का चप्पल चोरी हो गया था। इसे लेकर शिक्षकों ने विद्यालय में अपनी बहन के साथ आए एक बच्चे को पकड़कर डांट लगा दी। उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। शिक्षकों के मुताबिक बच्चा पहले भी ऐसी हरकत करते पकड़ा गया था। बच्चे को लेकर शिक्षक उसके घर भी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि परिजन बच्चे को समझाने की बजाय शिक्षकों से ही भिड़ गए। उनके साथ अभद्रता भी की।

मंगलवार की सुबह स्कूल खुलने के कुछ देर बाद परिवार की महिलाएं और पुरुष सदस्य लाठी लेकर पहुंचे और वहां तैनात शिक्षकों पर हमला बोल दिया। लाठी के प्रहार से शिक्षिका रानी सिंह के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। वहीं अनुदेशिका अल्पना सिंह का भी हाथ फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर किसी तरह उन्हें मामला शांत कराया। घायलों को घोरावल सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशिप्रभा सिंह ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...