उत्तर प्रदेश। सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घूस ले रहे एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि वह वरासत के लिए पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी लेखपाल की तैनाती बांसी में है।
गिरफ्तारी के बाद करीब 100 लेखपालों ने एंटी करप्शन की टीम को घेर लिया और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि लेखपाल को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।







