Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP मीन के मुआवजे की रकम के लिए बेटे ने पिता और माँ...

मीन के मुआवजे की रकम के लिए बेटे ने पिता और माँ पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज।  घुघली थानाक्षेत्र के रामपुर बलडीहा गांव में जमीन के मुआवजे की रकम के लिए बड़े बेटे ने पेट्रोल डालकर पिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पहुंची मां को चाकू से वार कर घायल कर दिया। झुलसे पिता और घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को बेटे को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, घुघली थानाक्षेत्र के रामपुर बलडीहा गांव के सुदर्शन (60) के चार बेटे हैं। सुदर्शन की 63 डिस्मिल जमीन घुघली-महराजगंज रेल मार्ग में निकली है। उन्हें 85 लाख रुपये मुआवजे में मिले थे।

उन्होंने चारों बेटों में 10-10 लाख बांट दिए और शेष 45 लाख रुपये से पत्नी प्रभावती देवी के नाम से जमीन खरीद ली थी। बड़ा बेटा राधे इसे लेकर नाराज था। वह बंटवारे के बाद बची रकम के लिए झगड़ा करता था। राधे की मां प्रभावती (58) ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे राधे नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पिता को गाली देने लगा।
पिता ने टोका तो उनसे उलझ गया। आरोप है कि राधे एक डब्बे में पेट्रोल लेकर आया था। विवाद के बीच उसने रजाई ओढ़कर लेटे पिता पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। आग लगने पर सुदर्शन चिल्ला उठे। यह सुनकर बगल के कमरे में सो रहीं प्रभावती बचाने पहुंचीं तो राधे ने चाकू से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया।

राधे के हमले में मां प्रभावती के कान के पास और गाल पर चाकू लगा है, वहीं पिता सुदर्शन के चेहरे का एक हिस्सा झुलस गया है। सुदर्शन और प्रभावती के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने उन्हें बचाया। गांव के लोगों ने आरोपी राधे को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घुघली थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को पकड़ लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...