Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्रेमिका के घर में युवक की पीटकर की हत्या, कुएं में फेंका...

प्रेमिका के घर में युवक की पीटकर की हत्या, कुएं में फेंका शव

युवक शादी का बना रहा था दबाव 
प्रेमिका समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फतेहपुर। शादी का दबाव बनाने पहुंचे युवक की प्रेमिका के घर में पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव जंगल में कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमिका के कबूलने पर शव बरामद किया। प्रेमिका समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमिका और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मोबाइल सीडीआर व अन्य साक्ष्य संकलन में जुटी है।
असोथर थाना इलाके के विधातीपुर गांव निवासी सुरेश रैदास का पुत्र महेंद्र कुमार (28) पहले लुधियाना में पेंटिंग का काम करता था। करीब 10 दिन पहले बड़े भाई शिवप्रताप के साथ मुंबई काम पर गया था। मुंबई से अचानक गांव के लिए निकला। तीन जनवरी को कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां उसने असोथर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी बहन पूजा से शाम करीब पांच बजे बातचीत की।

महेंद्र के घर न पहुंचने पर पूजा ने दोबारा रात 10 बजे फोन किया। फोन पर भाई के सिसकने की आवाज महसूस हुई। उसके बाद फोन पर घंटी जाती रही। युवक के परिजनों ने थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क किया। यहां महेंद्र का गांव निवासी शिखा के घर काफी आना-जाना था। खोजबीन के दौरान शनिवार को सूखे तालाब के पास से युवक का बैग मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक को तलाशना शुरू किया। संदेह के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका शिखा व उसकी मां नीलम को रविवार दोपहर हिरासत में लिया।
पूछताछ में प्रेमिका ने महेंद्र की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात कबूली। पूछताछ में पता चला कि महेंद्र का शिखा से प्रेम प्रसंग था। परिजनों ने उनकी शादी भी तय कर दी थी। महेंद्र के शराब पीने और झगड़ालू प्रवृत्ति का होने पर लड़की पक्ष ने शादी तोड़ दी थी। शादी टूटने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती थी। तीन जनवरी की रात महेंद्र प्रेमिका से मिलने पहुंचा। जहां लड़की ने अपनी मां नीलम, मौसी पूनम, मौसा संजय, पिता कमलेश ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव फेंक दिया। युवक के शरीर पर करीब 25 से 30 चोटें दिखी हैं। नाजुक अंग पर भी चोट बताई जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह साफ हो रहा कि लड़की के परिवार के लोग रिश्ता नहीं चाहते थे, लेकिन लड़की की सहमति थी। वह अब भी युवक से बातचीत करती थी। कुएं से महेंद्र के मिले शव के हालात को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे मरा मानकर जिंदा हालत में कातिलों ने फेंका है। असोथर थाने के विधातीपुर गांव से बेटे की मौत की खबर पर पिता सुरेश, मां फूलमती, विवाहित बहन पूजा व अन्य परिजन पहुंचे। पिता ने बताया कि रामपुर गांव में पुरानी रिश्तेदारी में बेटा महेंद्र आता-जाता था। करीब दो साल से शिखा से प्रेम प्रसंग हो गया था। करीब डेढ़ साल पहले शिखा उनके घर आ गई थी।
समझाकर उसे दूसरे दिन ही उसके घर भेज दिया था। करीब दो माह बाद दोबारा महेंद्र और शिखा भागकर लुधियाना जा रहे थे। वह कन्नौज पहुंचे थे। दोनों पक्षों ने रिश्ते की बात तय करने के बाद वापस बुलाया था। उन्होंने लौटते समय किसी मंदिर में शादी रचाकर रील्स वायरल की थी। रील्स में शिखा की मांग में सिंदूर था।  कुछ दिन बाद ही लड़की पक्ष ने शादी तोड़ दी थी। बेटा रिश्ता टूटने पर लड़की पक्ष के घर गया था। जहां उसे पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया था। एक बार लड़की पक्ष ने मारपीट भी की थी। लड़की के घर से शव करीब 600 मीटर दूर सूखे कुएं से मिला। कुएं में महेंद्र छाती पर हाथ समेटे पड़ा था। जिससे प्रतीत होता है कि उसे मरणासन्न हालत में फेंका होगा। हत्या के बाद से मौसा, पिता और पूनम फरार है। पुलिस को लड़की के दरवाजे से मौसा की अपाचे बाइक मिली है। लड़की का पिता मजदूरी करता है। मौसा वायरिंग का काम करता है।
मुंबई से महेंद्र अचानक गांव जाने को निकला था। बड़े भाई ने महेंद्र के जाने की खबर फोन से परिजनों को दी थी। वह गांव जाने के बजाए सीधे प्रेमिका के घर पहुंचा। महेंद्र के पिता ने आरोप लगाया कि शिखा ने ही साजिश के तहत बेटे को बुलाया था। जहां सभी ने मिलकर हत्या कर दी। सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि प्रेमिका समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमिका व उसकी मां को पकड़ा गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...