Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP युवकों ने स्कूल से वापस गांव लौट रहीं छात्राओं पर फेंके फूल,...

युवकों ने स्कूल से वापस गांव लौट रहीं छात्राओं पर फेंके फूल, किया परेशान, कोतवाली में जमकर हुआ हंगामा

अलीगढ़। अश्लील हरकतें कर तीन छात्राओं के साथ एक समुदाय के दो युवकों ने छेड़खानी की। स्कूल से वापस गांव लौट रहीं थी छात्राएं। युवकों ने उन पर फूल फेंके, उन्हें परेशान किया। डरीं सहमीं छात्राएं बमुश्किल अपने घर पहुंची। इस घटना से छात्राओं के परिजन और हिंदू समाज के लोग भड़क गए। उन्होंने चंडौस कोतवाली में पहुंच कर चार घंटे तक हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोग आरोपी युवकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े गए। सूचना पर कोतवाली पहुंचे सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कराया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के बाद ही लोग थाने से हटे।

कोतवाली के एक गांव निवासी 14 वर्षीय तीन छात्राएं कस्बे के गांधी इंटर काॅलेज में कक्षा-9 में पढ़तीं हैं। 2 जनवरी को वे अपने गांव से पढ़ने के लिए साइकिल से स्कूल आईं। लेट हो जाने के कारण स्कूल का गेट बंद हो गया और वे अंदर नहीं घुस सकीं। वापस अपने गांव लौटने लगी, तभी कस्बा निवासी एक समुदाय के दो युवक बाइक से उनका पीछा करने लगे। एक छात्र ने कस्बे की एक साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल को सही कराया। तब तक दोनों युवक वहीं रोड पर ही खड़े रहे।

साइकिल सही कराने के बाद तीनों छात्राएं गांव वाले रास्ते पर जा रहीं थीं, तभी दोनों आरोपी युवक बाइक से पीछा करते हुए पहुंचे और छात्राओं की साइकिल के आगे अपनी बाइक लगा दी। उनको लेकर अश्लील बातें करते हुए उन पर फूल फेंकने लगे। जिसका छात्राओं ने विरोध किया और तेजी से गांव की तरफ बढ़ीं, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते रहे। कुछ दूर जाकर आरोपी वापस कस्बे की ओर लौट आए। छात्राओं ने घर पहुंच कर पूरी घटना परिजनों को बताई। उसके बाद परिजन व आसपास के हिंदू समाज के करीब पचास लोग चंडौस कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

गुस्साए लोग कोतवाली में ही करीब चार घंटे तक जमे रहे। घटना की सूचना पर गभाना सीओ संजीव कुमार तोमर भी कोतवाली पहुंचे। सीओ के आदेश पर तीनों छात्राओं को कोतवाली बुलाया गया और उनसे घटना की जानकारी ली गई। सीसीटीवी फुटेज चेक कराए गए, इसमें तीनों छात्राओं ने दोनों आरोपी युवकों को पहचान लिया। पुलिस ने एक छात्रा की तहरीर पर दोनों आराेपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान करा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है, जल्द ही उसको पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

स्कूल का गेट सुबह दस बजे बंद कर दिया जाता है। घटना के बारे में छात्राओं के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। छात्राओं के साथ जिन आरोपी युवकों ने छेड़छाड़ की है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...