Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का लगा...

ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का लगा आरोप 

बिहार। मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के करवैनी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, करवैनी गांव के निवासी सोनू आलम की शादी करीब दो महीने पहले जौकटिया की नूरी खातून के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी हंसी-खुशी संपन्न हुई थी, लेकिन सुबह नूरी के परिजनों को खबर मिली कि उनकी बेटी की ससुराल में मौत हो गई है। मृतका के परिजन जब करवैनी पहुंचे तो उनकी बेटी का शव घर में पड़ा मिला। इस दृश्य को देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस 112 पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद सुगौली थानाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना की खबर फैलते ही करवैनी गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मृतका को देखने के लिए जुट गए। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने हमारी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और अंततः उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...