Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पहाड़ की तराई से मिला युवक का शव, पिता ने गुमशुदगी की...

पहाड़ की तराई से मिला युवक का शव, पिता ने गुमशुदगी की कराई थी रिपोर्ट दर्ज

मुंगेर। नया रामनगर थाना क्षेत्र में कोल पहाड़ की तराई से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान रोशन कुमार (21) निवासी सादपुर गांव (असरगंज थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 21 दिसंबर को रोशन के पिता ब्रह्मदेव साह ने असरगंज थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद साफ हो गया कि उसकी हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से पहाड़ की तराई में फेंक दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, 16 दिसंबर को रोशन सुबह 11 बजे घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि किसी का फोन आने के बाद वह बात करते हुए घर से बाहर गया था। फिर 18 दिसंबर को घर न लौटने पर परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद 21 दिसंबर को परिवार ने असरगंज थाने में रोशन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, 24 दिसंबर को नया रामनगर थाना क्षेत्र में पहाड़ की तराई से शव बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा की गई जांच में रोशन के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाला गया। रिपोर्ट के अनुसार, रोशन एक लड़की से लगातार संपर्क में था, जिस दिन रोशन घर से निकला, उसी लड़की का फोन आया था। यह लड़की शादीशुदा थी और उसका ससुराल कासिम बाजार थाना क्षेत्र में है। पुलिस के अनुसार, रोशन के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उसकी हत्या से पहले पिटाई की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कितने दिन पहले हुई थी।

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि शव मिलने के बाद पहचान की पुष्टि हुई। प्रथम दृष्टया मारपीट कर हत्या का मामला लग रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी सबूत जुटा रही है। लड़की और उसके ससुराल वालों से भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि शव मिलने के बाद परिजनों ने अभी तक पुलिस में हत्या का मामला दर्ज नहीं कराया है। पुलिस परिवार की ओर से केस दर्ज करने का इंतजार कर रही है।

रोशन कुमार हत्याकांड में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। पुलिस इसे आधार बनाकर लड़की, उसके परिवार और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है। बहरहाल, रोशन की मौत ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। पुलिस जल्द कार्रवाई कर मामले को सुलझाने का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...