Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP आठ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार...

आठ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ आरोपी 

पत्थर से बच्ची के सिर पर किए वार

प्राथमिक विद्यालय के परिसर में फेंका शव 

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या ऑटो चालक इरशाद ने गला दबाकर की थी। फिर बच्ची के शव को प्लास्टिक के बोरे में भर कर घसीटते हुए अपने घर से बाहर निकला था। कुछ दूरी पर जाकर 20 किलो वजनी पत्थर से बच्ची के सिर पर चार बार मारा था। इसके बाद बोरे को बहादुरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में फेंक दिया था। इरशाद ने 17 मिनट के अंदर ही वारदात को अंजाम दिया और शव को फेंक दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। इसलिए पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। पॉक्सो एक्ट के साथ ही अपहरण का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म की पुष्टि के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट की मदद ली जाएगी। बृहस्पतिवार को डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि इरशाद ने बच्ची का हाथ पकड़ कर घर में खींचा तो वह शोर मचाने लगी थी। इरशाद को लगा कि वह पकड़ा जाएगा, इसलिए उसने बालिका को मार डाला था।  घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने बुधवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल सूजाबाद निवासी इरशाद को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

वारदात के खुलासे में इलाके में लगे चार सीसी कैमरों की फुटेज की अहम भूमिका रही। खुलासे पर डीसीपी काशी जोन ने रामनगर थानाध्यक्ष और एसओजी प्रभारी के साथ उनकी टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। सूजाबाद इलाके के एक ऑटो चालक की आठ वर्षीय बेटी मंगलवार की शाम सात बजे अपने घर से मच्छर मारने वाली क्वायल लेने निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। खोजबीन के बाद रात 11 बजे परिजनों ने सूजाबाद चौकी इंचार्ज को सूचना दी, लेकिन बालिका का पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह कुछ बच्चे कटी पतंग लेने के लिए बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय के परिसर में गए तो बोरे में शव देख कर उन्होंने परिजनों को बताया था।

डीसीपी काशी जोन ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर शंका के आधार पर इलाके के संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों से पूछताछ शुरू की गई। रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह और उनकी टीम के दरोगा अमीर बहादुर सिंह, अश्वनी कुमार राय व पंकज कुमार मिश्र ने इलाके में लगे चार सीसी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। फुटेज से सामने आया कि बच्ची दुकान से मच्छर मारने का क्वायल लेने के बाद लौटती है। रास्ते में इलाके के बच्चों के साथ खेलती है। फिर कुत्तों को पुचकारती है। बच्ची के पास पांच-पांच के दो सिक्के थे। इनमें से एक सिक्का गिर गया था तो उसे खोजती है। शाम 7:45 बजे वह 22 वर्षीय इरशाद के दरवाजे पर पहुंचती है, तभी उसने उसका हाथ पकड़ कर अंदर खींच लिया।

बच्ची ने इरशाद को पहचान लिया था, इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। लगभग पांच मिनट बाद इरशाद बच्ची का शव बोरे में लेकर अपने घर से बाहर निकला। स्कूल के पीछे गया और सिर पर पत्थर से वार करने के बाद शव वाले बोरे को फेंक दिया। बच्ची का शव मिलने के बाद बीते बुधवार को इरशाद अपने घर से भाग गया था। सीसी फुटेज से जब पुष्टि हो गई कि आरोपी इरशाद ही है तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पिता और भाई के साथ ही दोस्तों से उसके बारे में पूछताछ की गई। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि इरशाद को तलाशते हुए बुधवार की रात रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह अपनी टीम के साथ पड़ाव चौराहे पर मौजूद थे।

इसी दौरान एसओजी प्रभारी मनीष मिश्र भी अपनी टीम के दरोगा गौरव कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। मुखबिर से पता लगा कि इरशाद डोमरी में गंगा किनारे मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो इरशाद ने फायरिंग शुरू कर दी। रामनगर थानाध्यक्ष और एसओजी प्रभारी ने जवाबी फायरिंग की तो उसके दाएं पैर के घुटने में गोली लग गई। इरशाद के पास से एक तमंचा, गोली और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया।

रामनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इरशाद के गिरफ्तार होने पर दर्ज मुकदमे में अपहरण और दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। इसकी प्रमुख वजह बच्ची की उम्र 12 वर्ष से कम होना है। नए कानून में कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी दुष्कर्म के समान ही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस टीम पर फायरिंग करने पर हत्या के प्रयास और तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट की धारा में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची के लापता होने के बाद उसके पिता ने सबसे पहले इरशाद पर ही शंका जताई थी। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी। बताया था कि इलाके में इरशाद की शोहरत अच्छी नहीं है। दोनों परिवारों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, मगर एक ही मुहल्ला होने के कारण सब एक-दूसरे के बारे में जानते थे। उधर, बृहस्पतिवार को सूजाबाद स्थित कब्रिस्तान में बालिका का शव दफनाया गया। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि इरशाद को मौत की सजा मिले।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...