Friday, September 18, 2026
Home Crime India पिता ने दो अबोध बेटियों का रेता गला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

पिता ने दो अबोध बेटियों का रेता गला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद। मदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी से हुए झगड़े का गुस्सा अपनी दो अबोध बेटियों पर उतार दिया। उसने धारदार हथियार से दोनों बच्चियों का गला रेतकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने थानाध्यक्ष और एक दारोगा पर भी चाकू से हमला किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस बीच घायल बच्चियों को गंभीर हालत में इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना देव-मदनपुर रोड स्थित पुलिस कैंप के पास की है। बताया जा रहा है कि आरोपी छोटू सिंह (25) अपनी पत्नी माधुरी कुमारी से पिछले दस दिनों से मारपीट कर रहा था। रविवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद छोटू ने अपने ससुर को फोन कर कहा कि घर आकर वह अपनी बेटी को ले जाए। ससुर के समझाने के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन सोमवार की सुबह फिर से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

छोटू ने इस बार धारदार हथियार उठाया और पत्नी को मारने की कोशिश की। बचने के लिए पत्नी ने दौड़कर घर से बाहर भागने की कोशिश की। लेकिन छोटू ने अपनी मासूम बेटियों पर गुस्सा उतारते हुए दोनों का गला रेत दिया, जिससे दोनों बेटियां अर्पिता कुमारी (7) और आराध्या कुमारी (3) खून से लथपथ हो गईं। घटना की जानकारी समाजसेवी ज्ञानदत पांडेय ने पुलिस को दी, जिसके बाद मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस की तत्परता से कई जानें बच गईं, क्योंकि आरोपी छोटू सिंह ने फिर से भागने की कोशिश की थी।
पुलिस को भनक लगी कि छोटू पास के एक घर में छिपा हुआ है। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने भागते हुए पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार और सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार घायल हो गए, दोनों के हाथों में गहरे जख्म आए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बच्चियों को प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अर्पिता के गले पर चार गहरे घाव हैं, वहीं आराध्या के गले पर दो गहरे जख्म हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस आरोपी छोटू सिंह को गिरफ्तार कर मदनपुर थाना ले गई। मौके से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया। मामले में भादंवि की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...