Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP चार साल के मासूम का मिला आधा अधजला शव, मुकदमा दर्ज

चार साल के मासूम का मिला आधा अधजला शव, मुकदमा दर्ज

रामपुर। दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। केमरी थाना इलाके के गंगापुर कदीम गांव में घर के बाहर खेल रहे चार साल के बालक को अगवाकर हत्या कर दी गई। अधजला शव नाले में मिला है। बच्चे के दादा ने पड़ोस में रहने वाले दंपती समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। गंगापुर कदीम निवासी दानिश मेलों में झूला चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। दानिश का चार वर्षीय पुत्र बिलाल शनिवार की सुबह करीब घर के पास खेलते-खेलते गायब हो गया था। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी।
रविवार दोपहर में बच्चे का अधजला शव उसके घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गंदे नाले में एक प्लास्टिक के कट्टे से ढका हुआ मिला। बालक के शरीर का आधा हिस्सा बरामद हुआ है। उसकी कलाई से हाथ भी कटा हुआ है। मासूम की हत्या की सूचना पर एसपी विद्यासागर मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। गंगापुर कदीम गांव में रविवार सुबह चार साल के बालक का शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। बालक के हत्यारों ने बेरहमी व हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसका गला रेतकर बायां हाथ भी काट दिया था।
नाले में मिला बालक का शव अधजला था और शरीर का निचला हिस्सा गायब था। हत्या की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई यही कह रहा था कि जालिमों को जरा भी रहम नहीं आया। आखिर मासूम ने उनका क्या बिगाड़ा था। मासूम का शव घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर नाले में मिलने पर हर कोई हैरान है। अपराध के जानकारों का कहना था कि मासूम को अगवा कर आसपास के तीन सौ मीटर के भीतर के दायरे में ही किसी घर में बंद कर लिया गया होगा।
गंगापुर कदीम की स्तब्ध कर देने वाली इस घटना ने पूरे गांव का दिल दहला दिया है जो सुनता है, वह भी सकते में आ जाता है। लेकिन इन सबसे भी ज्यादा मृतक मासूम विलाल की मां का रोते-रोते बुरा हाल था। वो पछाड़े मार- मारकर न केवल विलाप कर रही थीं, बल्कि कई बार बेहोश भी हो गई थीं। बार-बार यही कह रही थीं कि मेरे बच्चे से क्या दुश्मनी थी। मेरे इकलौते चिराग की जान क्यों ले ली। हाय, मुझे मार देता… मेरा चिराग क्यों बुझा दिया।
गमगीन मां आसिया का पांच साल पहले ही दानिश से निकाह हुआ था। मृतक बिलाल के अलावा उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां भी हैं। मां को इस तरह से रोता देख उसकी दोनों मासूम बेटियां भी रोए जा रही थीं। वहां बैठीं गांव की अन्य महिलाएं इन तीनों को संभाल रही थीं और वो भी अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं।
परिजन अपने पड़ोसियों पर ही मासूम की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता दानिश एक सप्ताह पूर्व ही नेपाल में लगे मेले में झूला लगाने गए थे। शनिवार शाम को बच्चे के गायब होने की सूचना पर वह नेपाल से रवाना हो गए और रविवार दोपहर अपने घर पहुंच गए।
इस दौरान मृतक के दादा ने अपने पड़ोसी जागन लाल, उसकी पत्नी संतोष व तेजराम के खिलाफ उसके पोते को अगवा कर हत्या करने के आरोप में नामजद तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बालक की हत्या की सूचना मिली है। मौका मुआयना किया गया है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस न तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...