Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP रिश्ते में भाई ने 8 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म,...

रिश्ते में भाई ने 8 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

त्रिवेणीगंज। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने 8 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। यही नहीं पीड़िता द्वारा किसी को इस घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बुधवार को लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई करती है। पीड़िता के जन्म के दो महीने बाद ही उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद बु्आ गोद लेकर उसकी परवरिश कर रही है।
जानकारी अनुसार जब पीड़िता के घर के लोग किसी काम से बाजार गए हुए थे तो रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने पीड़िता को मोबाइल दिखाने का लालच देकर घर में घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने धमकी दी कि किसी को भी यह बात बताई तो चलते ट्रक के सामने धक्का दे देगा। घटना के दो दिनों बाद तक ग्रामीणों के बीच पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी। इसी बीच किसी ग्रामीण के द्वारा घटना की सूचना त्रिवेणीगंज पुलिस को दी गई।
इसके बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। वहीं आरोपी युवक फिलहाल फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।जानकारी देते पीड़िता की बुआ ने बताया कि बुधवार की शाम जब पीड़िता घर में पूजा कर रही थी तो उसके कपड़े में खून लगा देखा। कारण पूछा तो उसने बताया कि उस भैया ने हमको मोबाइल चलाने के लिए दिया और फिर मेरे साथ गंदा काम किया।
उसने धमकी दिए जाने की बात भी बताई। इसके बाद घटना की जानकारी समाज के प्रबुद्धजनों को दी गई, तब सामाजिक स्तर पर पिछले दो दिनों से पंचायती हुई। पंचों ने आरोपी के परिवार वालों को कहा कि आप इस बच्ची से अपने बेटे की 10 वर्ष बाद ही सही शादी की सहमति दीजिए, लेकिन वे लोग तैयार नहीं हुए। आरोपी के परिजन जब शादी के लिए नहीं माने तब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...