Monday, September 21, 2026
Home Crime UP नौकरानी को घर में चोरी करते पकड़ा तो गला दबा कर हत्या...

नौकरानी को घर में चोरी करते पकड़ा तो गला दबा कर हत्या का किया प्रयास, एफआईआर दर्ज

लखनऊ। पीजीआई अस्पताल में संविदा पर तैनात नर्स ने नौकरानी को घर में चोरी करते पकड़ लिया। विरोध पर आरोपी ने नर्स को धक्का दे दिया। उनका गला दबा कर हत्या का प्रयास करने की कोशिश की। घटना में उनकी कमर की हड्डी टूट गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीजीआई के पंचम खेड़ा में अपर्णा अवस्थी पति दुर्गेश सिंह व बच्चों के साथ रहती हैं। अपर्णा पीजीआई अस्पताल में संविदा नर्स हैं। बीते मंगलवार को अपर्णा के बच्चे स्कूल व पति कुछ काम से बाहर गए हुए थे। नर्स घर में अकेली थीं। अपर्णा के मुताबिक दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपने कमरे में सो रही थीं। तभी खटपट की आवाज आने पर उनकी आंख खुल गई।

उन्होंने देखा कि मोहनलालगंज के भोला खुर्द केवली गांव निवासी नौकरानी गुडई उनके कमरे में रखी अलमारी से रुपये चुरा रही थी। अपर्णा ने जब विरोध किया तो गुडई ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकड़कर उन्हें धक्का दिया और फर्श पर गिरा दिया। जब तक वह उठ पातीं तभी नौकरानी अपर्णा के ऊपर चढ़ गईं। गला दबा कर उनकी हत्या करने की कोशिश करने लगी। चीख पुकार सुन घर पहुंचे पड़ोसियों ने उनकी जान बचाई। इस बीच आरोपी गुडई पीड़िता को धमकाते हुए भाग निकली। हमले वह काफी चोटिल हो गईं। लोगों ने घटना की जानकारी उनके पति को दी।

पड़ोसियों ने अपर्णा को एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचया। यहां जांच में उन्हें पता चला कि उनकी कमर की हड्डी टूट गई है। पीड़िता ने आरोपी नौकरानी की शिकायत पीजीआई पुलिस से की है। इंस्पेक्टर पीजीआई रविशंकर त्रिपाठी के मुताबिक केस दर्ज कर नौकरानी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादीशुदा प्रेमिका की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

23 वर्षीय रणदीप कौर की नहर में डूबने से मौत का आरोप; शव हरियाणा के फतेहाबाद में मिला था पटियाला। पातड़ां थाना पुलिस ने 23...

चावल कारोबार को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग से हाजीपुर चौहट्टा में मची दहशत

दराक। हाजीपुर चौहट्टा क्षेत्र में रविवार देर रात चावल के कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले...

सदर बाजार में छठी कक्षा की छात्रा से यौन उत्पीड़न, 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

स्टेशनरी खरीदने गई छात्रा के साथ दुकान में घटना का आरोप; पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली...

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...