Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP गृह क्लेश के चलते बड़े भाई ने छोटे भाईयों के कमरों में...

गृह क्लेश के चलते बड़े भाई ने छोटे भाईयों के कमरों में लगायी आग 

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। चिलुआताल थाना इलाके के दहला गांव में बड़े भाई ने शुक्रवार रात 11:30 बजे दो छोटे भाइयों के कमरों में ताला बंद कर थिनर (तारपीन का तेल) डालकर आग लगा दी। दोनों भाई पत्नी और बच्चों के साथ सोए हुए थे। आग लगते ही वे बाहर आने के लिए शोर मचाने लगे, लेकिन बाहर से ताला बंद था। करीब एक घंटे तक आग की लपटों के बीच वे कमरों में जान बचाने के लिए जूझते रहे। इसी बीच फ्रिज का सिलिंडर दगने से कमरे की दीवार फट गई। उसी रास्ते घायलों को बाहर निकाला गया। आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उनकी पत्नी माला (25) झुलस गए। परिजन और आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

अरविंद और उनकी पत्नी माला की हालत गंभीर है। दोनों की 10 दिन पहले 4 दिसंबर को शादी हुई थी। झंगहा के नई बाजार की माला पांच दिसंबर को विदा होकर ससुराल पहुंची थीं। माला के बड़े भाई झंगहा के बोहाबार निवासी संतोष साहनी ने शुक्रवार को चिलुआताल में आरोपी बेचन निषाद, उनकी पत्नी शांति निषाद और अन्य सहयोगी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आगजनी का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गृह कलह की वजह से यह घटना की गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।

गृह कलह घटना का कारण
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बड़ा भाई बेचन दोनों भाइयों से मारपीट करता था। वह हरियाणा में रहकर कमाता है। अपना परिवार पीपीगंज में रखा है। वहीं बृजेश और अरविंद भी मुंबई रहकर काम करते हैं। अरविंद की शादी में पूरा परिवार आया था। इसमें बड़े भाई बेचन का न्योता नहीं दिया गया था। तीनों भाई एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। खाना पीना अलग-अलग है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...