Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP पति ने पत्नी और प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी मौके से...

पति ने पत्नी और प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी मौके से फरार

उरई। पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो दोनों के लहूलुहान शव देख पुलिस को सूचना दी। सीओ सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी कुंवर सिंह उर्फ ललोल (32) नोएडा में रहकर मजदूरी करता है। जबकि उसकी 30 वर्षीय पत्नी आरती दो बच्चों के साथ गांव स्थित घर पर रहती थी। गुरुवार शाम आरती ने अपने प्रेमी चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी छविनाथ उर्फ छक्की (33) को बुला लिया।

इसी दौरान अचानक उसका पति कुंवर सिंह नोएडा से वापस आ गया और उसने दोनों को कमरे में एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे गुस्साए कुंवर ने घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुन परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने बताया कि वह करीब चार महीने से नोएडा में था और घर नहीं आया था। लेकिन वह अचानक ही घर पहुंच गया। इसकी पत्नी को कोई जानकारी नहीं थी।

बताते हैं कि महिला व उसके प्रेमी का पिछले तीन महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी पर पहुंचे मृतका आरती के रामपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्जकर ली है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलन एकत्रित किए। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने दोनों की हत्या की है। रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी छविनाथ की भतीजी रागिनी देवी टिकरी गांव के ही निवासी झाम सिंह से ब्याही थी। छविनाथ की शादी नहीं हुई थी। इससे वह अक्सर टिकरी गांव में अपनी भतीजी व दामाद के यहां आता जाता रहता था।

ग्रामीणों की मानें तो पिछले चार माह से वह टिकरी गांव में ही रहने लगा था। इसी बीच भतीजी के घर आरती के आने-जाने से उसकी दोस्ती आरती से हो गई थी। आरती का पति कुंवर सिंह चार माह से नोएडा में था। आरती दो बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी। इससे प्रेम संबंध कायम होने पर वह मौके का फायदा उठाकर अक्सर आरती के घर आता-जाता रहता था। उसकी फोन पर भी खूब बातें होती थीं।
कुंवर सिंह को भी इस बात की जानकारी हो गई थी। इस पर वह कई बार आरती को मना भी कर चुका था। लेकिन आरती मानने को तैयार नहीं थी। इसलिए कुंवर सिंह ने अचानक आने की योजना बनाई और वह गुरुवार की शाम अचानक घर पहुंचा। जहां आरती अपने प्रेमी छविनाथ के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। इससे उसका खून खौल उठा और उसने कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी।
चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव छविनाथ छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इससे अपने हिस्से में पड़ने वाली कुछ जमीन उसने बेच दी थी और वह चार माह से टिकरी गांव में अपनी भतीजी के पास रह रहा था। वह शराब पीने का लती था। इससे वह दूसरे मोहल्ले के लोगों के संपर्क में आ गया। तभी उसकी मुलाकात भतीजी और कुछ लोगों के माध्यम से आरती से हुई तो आरती उसके पैसों की चमक से पिघल गई और वह उसके प्रेम करने लगी। पति के न होने पर वह अक्सर उसे अपने घर बुलाने लगी थी। इसकी जानकारी जब गांव में फैली तो किसी ने पति को भी दे दी थी। उसने नोएडा से फोन कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आरती नहीं मानी। इससे बाद वह बिना जानकारी के घर आया और उसने प्रेमी के साथ पाकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
आरती का इससे पहले भी गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तब कुंवर सिंह गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। एक दिन उसने वीडियो कॉल करते समय आरती को देख लिया था। इसके बाद उसने युवक से आरती से बात न करने की बात कही तो दोनों में विवाद हो गया और कुंवर सिंह ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पत्नी ने जब बात नहीं मानी तो वह नोएडा चला गया। इसके बाद छविनाथ आरती के संपर्क में आया और दोनों में प्रेम हो गया।
कुंवर सिंह के पिता घनश्याम की कुछ सालों पहले मौत हो गई थी। घर में उसकी मां मुन्नी देवी, पत्नी आरती व बेटे प्रियांशु (11) व दीपांशु (9) साल रहते थे। कुंवर सिंह के नोएडा चले जाने पर प्रेमी को बच्चे न देख लें। इसलिए आरती बच्चों को सास मुन्नी के पास सुला देती थी। गुरुवार की रात भी बच्चे दादी के साथ सो रहे थे। घटना के बाद भी उन्हें कोई कारित जानकारी भी नहीं हो सकी। मुन्नी ने बताया कि फोन पर कुंवर सिंह व आरती की लड़ाई जरूर होती थी। वह किसी से बात करने के लिए मना करता था, पर आरती अपने मन का करती थी। लेकिन उसे यह पता नहीं था कि बेटा ऐसा कर देगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...