Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP बहू को बेचने के शक में युवक की गोली मारकर की हत्या,...

बहू को बेचने के शक में युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र में बहू को बेचने के शक में चचेरे दादा ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद वहीं पुआल के ढेर पर बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को शक था कि युवक ने उसकी पुत्रवधू को कहीं भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी अखिलेश (19) शुक्रवार शाम पांच बजे खाना खाकर घर से बाहर निकला। वहां वह दोस्तों से बात कर रहा था। इसी बीच उसके तहेरे दादा पुत्तन सिंह यादव ने अखिलेश पर फायर झोंक दिया। गर्दन में गोली लगने से अखिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दूसरी गोली मारने की नीयत से आरोपी ने दोबारा तमंचा लोड किया, पर तभी पीछे से आए अखिलेश के पिता अमरपाल ने उसको दबोचकर लोड तमंचा छीन लिया। एक अन्य कारतूस पुत्तन के हाथ में भी मिला। अमरपाल की पकड़ से छूटकर पुत्तन गांव के पश्चिम की ओर में भाग गया। पुलिस पहुंची तो पुत्तन पुआल के ढेर के पास बैठा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अखिलेश अपने पिता का इकलौता पुत्र था। वह बरेली से आईटीआई कर रहा था। परिजन उसकी शादी की तैयारी में थे। पुत्तन व अमरपाल दोनों इफको फैक्टरी में साथ काम करते हैं। दोनों की ससुराल भमोरा थाना क्षेत्र के गांव त्रिकुनिया में है। पुत्तन के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पत्नी की कई वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। बेटियों की शादी हो गई है।
तीन साल पहले पुत्तन अपने बेटे मनीष के लिए दूसरे जिले से बहू लाए थे। इसमें 1.50 लाख रुपये का खर्च आया था। कुछ दिन बाद ही मनीष की पत्नी चली गई। एक वर्ष बाद 1.50 लाख रुपये खर्चकर दूसरी महिला को लाया गया। कुछ दिन बाद दूसरी महिला भी मनीष को छोड़कर चली गई। पुत्तन को शक था कि अखिलेश ने ही उसे कहीं भेज दिया है। इसी वजह से वह रंजिश मानने लगा और अखिलेश की हत्या कर दी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। मौके से तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...