Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अधेड़ व्यक्ति की गला घोंटकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

अधेड़ व्यक्ति की गला घोंटकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

समस्तीपुर। वारिसनगर थानाक्षेत्र के कुसैया वार्ड-8 में शुक्रवार सुबह दालान में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोज सहनी (55) के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक के बेटे संजीत कुमार सहनी ने बताया कि वह बाजार समिति में मजदूरी करता है। गुरुवार देर रात घर लौटने पर उसने अपने पिता को खाना खिलाया और सोने चला गया। मनोज सहनी रोज की तरह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित दालान में सोने के लिए चले गए।

सुबह जब स्थानीय लोगों ने दालान शव देखा, तो उन्होंने परिवार को सूचना दी। जब संजीत मौके पर पहुंचा, तो उसने पाया कि पिता के गर्दन के पीछे चोट के निशान थे। उन्होंने आशंका जताई कि रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या की गई है घटना की सूचना पर वारिसनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। सदर डीएसपी टू विजय महतो ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी इस घटना के बाद शोक और भय का माहौल है। पुलिस ने घटना की जांच तेज कर दी है और परिवार तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के बाद हत्या के एंगल से जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...