Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शादी समारोह से लौट रहे चौकीदार की अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर...

शादी समारोह से लौट रहे चौकीदार की अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर की हत्या, अपराधी फरार

गोपालगंज। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया बांध के पास शादी समारोह से लौट रहे चौकीदार की अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बांध पर ही छोड़कर अपराधी फरार हो गए। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। सुबह होने पर घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी झमिंद्र राय बैकुंठपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की शाम वह शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी बीच सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है। इधर, चौकीदार की हत्या की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चौकीदार की हत्या से बंगरा पंचायत के लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा। एक चौकीदार से दिन और रात ड्यूटी ली जा रही है लेकिन उसके सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। बिहार में शराब तस्करों को रोकने के लिए चौकीदारों को तैनात किया गया है, लेकिन उनकी सुरक्षा की जवाबदेही किसी के पास नहीं है। आए दिन बराबर शराब तस्करों की भिड़ंत चौकीदारों से होती है। ग्रामीणों का कहना है कि आशंका है कि मुखबिरी के शक में अपराधियों ने चौकीदार की हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...