Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, बचाने आई...

अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, बचाने आई सास की भी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। चकेरी की फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार रात एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। बचाने आई सास पर भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। गेट का लॉक तोड़कर पुलिस घर में दाखिल हुई तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। मौके पर पकड़े गए आरोपी ने पत्नी के किसी और से अवैध संबंध की बात कबूली है।
बुलंदशहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के काला आम निवासी जेम्स जोसेफ उर्फ बादल ने अपनी मौसेरी बहन कामिनी (39) से साल 2017 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी कामिनी और सास पुष्पा (62) के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर में ही रहता था। वह एक निजी संस्थान की कैंटीन में काम करता है। रविवार रात पड़ोसी संजीव गुप्ता ने 112 नंबर पर कॉल कर जेम्स जोसेफ के घर में मारपीट और चीखने की आवाज आने की सूचना दी। कुछ ही देर में चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। गेट अंदर से बंद था। लॉक तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो कमरे में कामिनी, उसकी मां पुष्पा के शव पड़े थे। आरोपी जेम्स पलंग पर बैठा था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एडीसीपी पूर्वी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी के दिल्ली के एक युवक से दो साल से संबंध थे। वह अक्तूबर माह में बिना बताए गायब हो गई थी। कई दिन बाद घर लौटने पर कामिनी को समझाया और कई बार युवक से संबंध खत्म करने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। रात में कामिनी फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। रोकने पर वह झगड़ा करने लगी, तो गुस्से में कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। पुष्पा बेटी को बचाने आई तो उसे भी मार डाला। पुलिस ने आरोपी जेम्स जोसेफ को गिरफ्तार कर लिया है। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...