Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP महिला ने ढाई साल की बेटी की छत से फेंककर की हत्या,...

महिला ने ढाई साल की बेटी की छत से फेंककर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक महिला ने अपनी ही ढाई साल की बेटी को छत से नीचे फेंककर मार डाला। दिल दहला देने वाली यह वारदात छह दिन पहले परसाखेड़ा में हुई। महिला ने तो अपने पति को सूचना दी थी कि बच्ची गिर गई है। हालांकि दो दिन पहले पड़ोसी बच्चे ने फेंकने की बात कही तो पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। महिला ने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा कि बच्ची उसे बहुत परेशान करती थी। हालांकि पति का कहना है कि वह किसी से मोबाइल पर बात करती थी। बच्ची उसे यह बात बताती थी, इसी वजह से उसे मार डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
परखाखेड़ा के मुर्शीद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 21 नवंबर को फैक्टरी में काम करने गया था। दोपहर 12:30 बजे उसकी पत्नी अनम ने ढाई साल की बेटी अमन नूर के छत से नीचे गिरने की सूचना दी। वह घर आया और पत्नी के साथ बेटी को अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटी के शव को दफना दिया गया। खुद को गमजदा बताकर अनम मायके चली गई।
मुर्शीद ने बताया कि पड़ोसी बच्चे से पता चला कि बेटी को उसकी पत्नी ने ही छत से फेंका था। इस पर पड़ोस के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। फुटेज में वह बच्ची को फंकते हुए दिखी। इसके बाद मंगलवार को इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को जानकारी दी। फुटेज देखने के बाद इंस्पेक्टर ने पत्नी को थाने बुलाया तो उसने वारदात कबूल ली।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...