Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand पति ने पत्नी और सास की हत्या कर की आत्महत्या, पिस्तौल, खोखे,...

पति ने पत्नी और सास की हत्या कर की आत्महत्या, पिस्तौल, खोखे, बेसबॉल बैट हुआ बरामद

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी पर बेसबॉल से वार करने के बाद सास के सिर में पिस्तौल से गोली मारकर फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मौके से एक पिस्तौल, खोखे, बेसबॉल बैट बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में झगड़े के बाद हत्या के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर शाम की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर आठ टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक घर के अंदर गोलियां चली हैं और गेट अंदर से बंद है। सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी, एसएसआई मनोहर रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में तीन शव खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही पिस्तौल, खोखे, बेसबॉल बैट पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा भी मौके पर पहुंचे।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त राजीव अरोड़ा (60) पुत्र स्व. संसार सिंह और सुनीता(55)पत्नी राजीव अरोड़ा निवासीगण सिद्धार्थ एन्क्लेव महारानी बाग आश्रम दिल्ली मूल पता आर्यनगर ज्वालापुर, शंकुतला (78) पत्नी स्व. जगदीश चंद्र निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टयता पहले राजीव ने पत्नी सुनीता की बेसबॉल बैट से वार किया, फिर सास शकुंतला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तीनों दिल्ली में रहते थे। रविवार को ही हरिद्वार आए थे। राजीव दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते थे। हत्या, आत्महत्या की वजह की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...