Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 16 साल की लड़की की रेप कर की हत्या, बाथरूम मे मिली...

16 साल की लड़की की रेप कर की हत्या, बाथरूम मे मिली लाश, जांच मे जुटी पुलिस

पटना। फुलवारीशरीफ में 16 साल की लड़की की लाश एक अपार्टमेंट के बाथरूम से मिली है। दरिंदों ने पहले उसका रेप किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। नग्न हालत में नाबालिग की लाश मिलने के बाद परिजन ही नहीं वारदात से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। घटना का जमकर विरोध किया। गुस्साए लोगों ने फुलवारी शरीफ-एम्स रोड पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और दोषियों पर कड़ी कार्रवई की मांग करने लगे। इस मामले में जब पुलिस संदिग्ध दो आरोपियों को पकड़ने गई तो इस दौरान पुलिस को भी लोगों ने खदेड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

इधर, फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार एवं कई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गुस्साए लोगों का कहना है कि मृत लड़की को जब तक न्याय मिलेगा, तब तक सड़क से नहीं हटेंगे। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। मंगलवार सुबह भी लोग आक्रोशित दिखे। वहीं पुलिस टीम लगातार कैंप कर रही है।

परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह लड़की अपार्टमेंट में सुबह 10 बजे काम करने गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं आई तो छोटी बहन को देखने भेजा जहां उसने देखा कि युवती बिना कपड़े के नग्न अवस्था में बाथरूम में पड़ी है। इसके बाद वह दौड़कर घर आई और घटना की जानकारी दी तो हमलोग दंग रह गए। इसके बाद हम सभी वह पहुंचे तो देखा कि लड़की की जमीन पर बिना कपड़े पड़ी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स ले गए जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

गुस्साए लोगों ने आरोपी और उसकी बहन की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद परिजनों के बीच पहाड़ सा टूट पड़ा। हालांकि पुलिस ने शराब पीने के आरोपों का खंडन किया है। मामले में डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि एक युवती की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इसमें परिजनों ने रेप कर हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले को ले कर जांच में जुटी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...