Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दुकानदार ने बच्ची के साथ की अश्लील हरकतें, मामले की जांच शुरु

दुकानदार ने बच्ची के साथ की अश्लील हरकतें, मामले की जांच शुरु

लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित जमालपुर के जीटीबी नगर इलाके में करियाना की दुकान पर पेंसिल लेने के लिए गई छह साल की बच्ची के साथ दुकान मालिक ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। जब बच्ची घर पहुंची तो उसने सारी बात पारिवारिक सदस्यों को बताई। इसके बाद इलाके में हंगामा हो गया और लोग इकट्ठा होकर दुकानदार के घर के बाहर पहुंच गए। जब दुकान मालिक बाहर आया तो लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। दुकानदार की पत्नी जब आई तो वह पत्नी की गोद में मुंह छिपाने लगा और माफी मांगने लगा। बच्ची के परिवार वालों ने इसकी शिकायत थाना जमालपुर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
जीटीबी नगर इलाके में रहने वाली एक छह साल की बच्ची रविवार की रात को इलाके की एक दुकान पर पेंसिल लेने के लिए गई थी। दुकानदार ने उसे पेंसिल देने के बहाने अंदर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते करते छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ समय बाद उसे घर भेज दिया। बच्ची के परिवार वालों ने उसे समय लगने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। जिसके बाद परिवार वालों ने इलाके के लोगों को बताया और सभी इकट्ठा हो दुकानदार के घर के बाहर पहुंच गए। लोगों ने बात पूछते पूछते दुकानदार से मारपीट करनी शुरू कर दी।
एक महिला ने तो दुकानदार को चप्पलें मारनी शुरू की तो दुकानदार अपनी पत्नी की गोद में मुंह छिपाने लगा। उसकी पत्नी भी साथ में माफी मांगती रही। इलाके के लोगों का आरोप है कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले दुकानदार के खुद के दो बच्चे है और उनमें से एक बेटी है। उसे ऐसी हरकत करते शर्म आनी चाहिए थी। थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ शिकायत आई है। जांच की जा रही है। बाकी बच्ची के परिवार वाले आएंगे तो उनके साथ एक बार बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...