Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बच्चे की गला रेत कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बच्चे की गला रेत कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा। अपराधियों ने एक बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या छह की है। मृतक की पहचान नीरज कुमार के पुत्र अंकुर कुमार (12) के रूप में की गई है। घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। दूसरी ओर मां एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर  हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये हैं। एक विशेष टीम का गठन किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना के संबंध में मृतक के पिता नीरज कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जयप्रकाश नगर वार्ड 6 में किराये के घर में रहते हैं। शुक्रवार की शाम में हम दोनों पति-पत्नी घर में नहीं थे। केवल दोनों बच्चे घर पर थे। इसी दौरान चार अपराधी उनके घर पर पहुंच कर बच्चा से पानी मांगा। उनका बड़ा बेटा आदर्श पानी लाने अंदर चला गया। इतने में बदमाशों ने उनके छोटे बेटे अंकुर कुमार (12) को पकड़ कर दबिया से गला रेत दिया। जब उनका दूसरा बेटा पानी लेकर वहां पहुंचा तो उसे भी पकड़ कर मारने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग गया। नीरज कुमार ने बताया कि किसी से उनका कोई विवाद नहीं है। घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया है, इसकी जानकारी नहीं है। दूसरी ओर मां एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सदर अस्पताल में मौजूद हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। एक विशेष टीम का गठन किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...