Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बेतिया। नौतन प्रखंड स्थित खलवा गहरी गांव में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बहन की शादी के दिन हुई घटना से खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। मृतक की पहचान जसूल अंसारी के 20 वर्षीय बेटे अब्दुल खालिक के रूप में हुई है। यह हृदयविदारक घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे हुई। शादी से महज कुछ घंटे पहले हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में अब्दुल खालिक को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को खालिक की बहन की शादी होनी थी, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।

मृतक के भाई अब्दुल काबिर ने आरोप लगाया कि गांव के गुलफाम अंसारी, शाहरुख अंसारी, मनौवर अंसारी और उनके अन्य सहयोगियों ने पूर्व के विवाद के कारण खालिक पर हमला किया। घटना महमजान अंसारी के दरवाजे के सामने हुई। हालांकि, ग्रामीणों में चर्चा है कि यह घटना किसी प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने हत्या के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जगदीशपुर थाना पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।  घटना के बाद परिजनों ने थाने में पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...