Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर से...

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर से ठगे 14 लाख रुपये 

उत्तर प्रदेश। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर एक कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर से 14 लाख रुपये ठग लिए। रकम मांगने पर ग्रुप बंद कर दिया। पीड़ित ने शेयर कंपनी के मुंबई स्थित आफिस जाकर पता किया। सामने आया कि आरोपियों ने कंपनी के नाम से व्हाट्स एप ग्रुप पर जानकारी देकर लोगों को फंसाया था। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। 3 महीने से रकम वापसी के इंतजार में वो भटक रहे हैं।

फेसबुक फ्रेंड ने मैसेंजर पर भेजा था लिंक
आवास विकास कॉलोनी निवासी रोहित दीक्षित ने बताया कि वह एक कंपनी में सीनियर सेल्स मैनेजर हैं। जुलाई में फेसबुक फ्रेंड ने मैसेंजर पर उन्हें एक लिंक भेजा। इस पर क्लिक करने पर वो एक व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ गए। इसमें 100 से अधिक लोग पहले से जुड़े थे। ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी शेयर की जा रही थी। उन्हें भी इसमें पैसा लगाने पर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। वह ठगों के झांसे में आ गए। उन्होंने पहले 10 से 30 हजार रुपये लगाया। उन्हें रिटर्न मिलने लगा। बाद में उन्हें कई आईपीओ में रकम लगाने पर मुनाफे की बात कही गई। एक साफ्टवेयर लिंक में उनका मुनाफा भी दिखाया जाता था। इसमें कंपनी के शेयरों के नाम की जानकारी होती थी।

इसलिए कर बैठे विश्वास
वह आरोपियों के ग्रुप पर मिलने वाली जानकारी को ऑनलाइन भी खोजते थे। वह सही हुआ करती थी। इसलिए विश्वास कर लिए। ठगों ने अगस्त तक उनसे अलग-अलग खातों में 14 लाख रुपये जमा कराए लिया। इसका रिटर्न भी 90 लाख दिखाया। इसके बाद आरोपी एक अन्य शेयर में पाैने दो करोड़ रुपये के लाभ के लिए रकम की मांग करने लगे। इस पर उन्हें शक हो गया। इस पर वो कंपनी के पते की जानकारी करने के लिए पूछताछ किए।

साइबर सेल में की शिकायत
उन्हें कार्यालय मुंबई में होना बताया गया। वह कंपनी के काम से वहां गए थे। इस दाैरान बताए गए पते पर पहुंचे। वहां ऑफिस तो मिल गया। लेकिन जिन नामों से लोग मैसेज करते थे, उस नाम का कोई कर्मचारी कंपनी में नहीं मिला। इस पर कंपनी के लीगल आफिसर ने भी उनसे पूछताछ की। बाद में साइबर सेल में शिकायत करने की सलाह दी।

कर्ज लेकर दी थी रकम
रोहित ने बताया कि वह साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। जो रकम लगाई थी, उसे एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज पर लिया था। वहीं पत्नी के जेवरात भी बेचे थे। उनका सब कुछ साइबर अपराधियों ने ले लिया। तीन महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...