Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP कपड़ा व्यापारी की दो बार गर्दन रेतकर की गई हत्या 

कपड़ा व्यापारी की दो बार गर्दन रेतकर की गई हत्या 

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता की दो बार बाएं और दाएं से गर्दन रेतकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई। देर रात वह गोरखनाथ क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी में गए थे। अभी तक पुलिस पार्टी वाली जगह और शामिल दोस्तों तक नहीं पहुंच सकी है।

पुलिस की मानें तो पार्टी वाले घर में ही हत्या की साजिश रची गई है। आशंका जताई जा रही है कि व्यापार के चक्कर में ही अनिल गुप्ता की हत्या हुई है। इधर, बुधवार देर शाम व्यापारी का अंतिम संस्कार राजघाट पर कर दिया गया। चिलुआताल के नकहा नंबर एक के यादव टोला निवासी अनिल गुप्ता के बड़े भाई पंकज गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को अनिल दुकान बंद करके गाड़ी को कर्मचारी से घर भिजवा दिए।

घरवालों को कॉल कर बताया कि गोरखनाथ क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी में आया हूं। आने में विलंब होने पर अंतिम बार भतीजे सार्थक गुप्ता से रात करीब 11:24 मिनट पर बात हुई थी। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। अनिल के घर का रास्ता मोती लॉन मैरिज हॉल के बगल वाली गली से होकर जाता है। सुबह अनिल का शव मेन रोड से गली के 50 मीटर अंदर मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि रात करीब दो से सुबह पांच बजे के बीच हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

नहीं पहचान पाए खून से लथपथ शव
एकला नंबर एक में रहने वाले लोगों ने बताया कि जब भी अनिल गुजरते थे, वह गाना गुनगुनाते रहते थे। वह खून से लथपथ अनिल के शव को पहचान नहीं पाए। सुबह करीब 6:30 बजे उधर से ही अनिल के छोटे भाई प्रदीप गुप्ता गुजर रहे थे, भीड़ देखकर वह भी रुक गए।

नाले के पास अनिल की चप्पल और कपड़े देखकर उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने शव के पास से ही एक सब्जी काटने वाला नया चाकू बरामद किया। घरवालों ने आरोप लगाया था कि अनिल के गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठियां भी गायब हैं। जिसे पुलिस ने थोड़ी देर बाद बरामद कर लिया।

शादी के बाद शुरू किया व्यापार
अनिल के पिता मुरारी लाल गुप्ता की मौत 20 साल पहले हुई थी। अनिल छह भाइयों में चौथे नंबर के थे। सभी भाई बिजनेस करते हैं। अनिल चार साल तक सऊदी में रहे। वहां से आए तो शादी हो गई। उसने बरगदवां में अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली।

डर की वजह से नहीं आए दोस्त
अनिल की मौत की सूचना पूरे दिन घर पर मिलने आने वालों की भीड़ लगी रही। लेकिन अनिल के दोस्त वहां नहीं आए। अनिल की मौत में पुलिस को उनके ही किसी दोस्त पर शक है। पूछताछ के डर से दोस्त नजर नहीं आए।

गोरखपुर में व्यापारी की गर्दन रेती
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में नकहा नंबर एक यादव टोला निवासी कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता (35) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने व्यापारी के भाई सुनील कुमार गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

नंबर एक यादव टोला निवासी अनिल गुप्ता पुत्र मुराली की बरगदवां पुलिस चौकी के पास ही विंध्यवासिनी गारमेंट के नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब 10 बजे अनिल ने मां इंद्रावती को फोन पर दावत के बाद घर आने की जानकारी दी थी।

रात में 11:22 बजे उनकी भतीजे से बातचीत हुई और 15 मिनट में आने की बात कही। इसके बाद फोन बंद हो गया। घरवाले तलाश में थे कि बुधवार सुबह घर से 200 मीटर पहले ही गला रेतकर हत्या कर फेंका गया खून से लथपथ अनिल का शव मिला। सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...