Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP माँ ने कराई बेटे- बहु की हत्या, पुलिस ने 6 लोगो को...

माँ ने कराई बेटे- बहु की हत्या, पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार

आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के रहने वाले विकास और उनकी पत्नी दीक्षा की हत्या राजस्थान के करौली में छोटी दिवाली पर हत्या कर दी गई। करौली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को मृतक दंपती के दो मोबाइल भी घटनास्थल के पास से बरामद किए। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी मामा चमन की निशानदेही पर बरामद की  है। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटे-बहू की हत्या की साजिश मां ने रची थी। मामा ने अपने चालक के साथ दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। मां अपने बहू-बेटे के चाल-चलन से परेशान थी। पुलिस ने मां, मामा, चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी करौली बृजेंद्र ज्योति उपाध्याय के मुताबिक, करौली जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र में गांव भोजपुर के पास कार में 30 अक्तूबर की सुबह अछनेरा के गांव सांथा निवासी विकास सिसौदिया और उनकी पत्नी दीक्षा की कार में गोली मारकर हत्या की गई थी। 10 माह पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों करौली माता का दर्शन करने के लिए अपने मामा रामबरन (निवासी सैपऊ के गांव ईंटकी) की कार मांगकर ले गए थे।

परिजनों ने पुलिस को बताया था कि विकास मंगलवार दोपहर घर से पत्नी के साथ निकला था। करौली पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कार में विकास का शव ड्राइविंग सीट व उनकी पत्नी का शव पिछली सीट पर मिला था। कार में 7.65 बोर के तीन खाली खोखे, एक .315 बोर का खोखा और कार के बाहर 7.65 बोर का एक कारतूस मिला था। कार में कैलादेवी भवन का प्रसाद भी रखा था।

सीसीटीवी कैमरे में पति-पत्नी के साथ एक और युवक दिखाई दिया था। उसकी पहचान गांव ईंटकी (धौलपुर) निवासी चमन खान के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चमन तीन-चार दिन से उनके घर ही रह रहा था। विकास को कार चलाना सिखा रहा था। कार विकास के मामा रामबरन (ईंटकी, धौलपुर) की है। करौली पुलिस ने चमन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने और विकास के मामा रामबरन ने मिलकर हत्या की।

चमन के बाद पुलिस ने विकास सिसौदिया के मामा रामबरन को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ हुई तो शुरू में उसने खुद को निर्दोष बताया। पुलिस ने उससे कहा कि वह सीसीटीवी में आ गया है। सख्ती पर रामबरन टूट गया। बताया कि उसने ही भांजे और उसकी पत्नी को गोलियां मारी थीं। बहन ललिता उर्फ लालो (विकास की मां) ने ऐसा करने के लिए कहा था। करौली पुलिस ने अछनेरा के गांव सांथा में दबिश देकर विकास की मां को पकड़ा। मां के पकड़े जाते ही गांव में खलबली मच गई। मां ने ही बेटा और बहू को मरवा दिया। यह बात पहले तो लोगों को गले नहीं उतरी। पर, वजह पता चली तो होश उड़ गए। गांववालों को भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई मां भी ऐसा करवा सकती है।

पुलिस ने ललिता उर्फ लालो से पूछा कि उसने सगे बेटे और बहू की हत्या के लिए साजिश क्यों रची। मां को कोई पछतावा नहीं था। परेशान सिर्फ इस बात से थी कि बेनकाब हो गई। मां ने पुलिस को बताया कि 10 माह पहले धूमधाम से बेटे की शादी की थी। बेटे का एक लड़की से अफेयर था। जैसे-तैसे सुंदर लड़की से शादी करवाई। बहू तो बेटे से भी एक कदम आगे निकली। बहू के भी विवाहेत्तर संबंध चल रहे थे।पता चली तो दोनों को समझाया। दोनों कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। यह बात गांव में पता चल जाती तो वे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहते। समाज में भी बातें बननी लगी थीं। दूसरे बच्चों की शादियां नहीं हो पातीं। वह तो महीनों से घुट-घुटकर जी रही थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...