Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दोस्त ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत,...

दोस्त ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा। करनाल के कोट मोहल्ले में रात को शराब पी रहे चार दोस्तों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोट मोहल्ला निवासी रोहित ने बताया कि वह चार दोस्त रवि, रजत और दीपक सभी रात को शराब पी रहे थे। रात को करीब डेढ़ बजे वह खाने का सामान लेने गए थे तो किसी बात को लेकर रवि और रजत में कहासुनी हो गई। इस दौरान रजत ने दीपक को गाली दे दी तो रवि ने कहा कि उसे गाली मत दे। इसके बाहर मामला बढ़ गया तो उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन रजत ने बटन वाला चाकू निकाला और रवि के पेट में घोंप दिया और बीच बचाव कर रहे दीपक को भी चाकू मार दिया। इस झगड़े के बाद रजत मौके से फरार हो गया।

चाकू लगने पर जब रवि करीब दस कदम ही चला और वह नीचे जमीन पर गिर गया। इसके बाद वह घायल रवि और दीपक को अस्पताल लेकर गया तो वहां रवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि 30 वर्षीय के दो बच्चे है। एक लड़का और एक लड़की। वह प्राइवेट नौकरी करता था। दो महीने पहले ही रवि की मां का देहांत हुआ था। परिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक रवि के परिजनों ने बताया कि आरोपी रवि का भाई विदेश गया हुआ है। आरोपी का भी पासपोर्ट बना हुआ है।

वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। उन्हें डर है कि कहीं आरोपी विदेश न भाग जाए। इसके लिए उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया है। टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। दूसरा युवक जिसे चाकू लगा था वह ठीक है। 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...